RSA vs BAN: “ये यहां सबका बैंड बजाने ही आई हैं”- साऊथ अफ्रीका के ऑलराऊंडर प्रदर्शन के आगे पस्त हुई बांग्लादेश, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 27 अक्टूबर का पहला मुकाबला आज साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच सुबह 8ः30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिस पर खड़े होते हुए रीले रॉसो (RILEY ROSSOW) के शतकीय पारी के चलते साऊथ अफ्रीका ने 205 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई। और 101 रनों पर ऑलआऊट हो गयी। अफ्रीकी टीम ने 104 रनों की प्रचंड जीत हासिल कर सभी टीमों को बुरे सपने दे दिए हैं।

साऊथ अफ्रीका के आगे नहीं टिक पाई बांग्लादेश

साऊथ अफ्रीकी टीम अपने पहले मैच में ही शानदार नजर आई थी लेकिन बारिश के चलते पूरा मजा किरकिरा हो गया था, आज भी बारिश बीच में खलल डालते हुए नजर आई थी लेकिन मैच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अफ्रीकी खिलाड़ी पहले बल्ले से शानदार थे जिसके चलते बांग्लादेश को 206 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हवाईयां उड़ा दी।

एनरिक नॉर्टजे (ANRICH NORTJE) ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर शानदार खेल दिखाया फिर उन्होने अंत तक 4 विकेट लेकर शानदार स्पेल पूरा किया। । कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) और केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) भी अपने स्पेल में 1-1 विकेट अपने नाम कर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए।

तबरेज शम्सी (TABRAIZ SHAMSI) ने भी अपने 3 विकटों से साऊथ अफ्रीका की जीत को आसान कर दिया। आज सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी और खेल को इंजॉय किया हैं। फैंस जमकर अफ्रीकी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/ameye_17/status/1585518016380272640?s=20&t=KcfcTcHBkx2euaa40tzZ7w

https://twitter.com/majabar_37/status/1585518280017682433?s=20&t=KcfcTcHBkx2euaa40tzZ7w

https://twitter.com/rishu_1809/status/1585516535182807041?s=20&t=KcfcTcHBkx2euaa40tzZ7w

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, साऊथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश,
Exit mobile version