IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के लिए अकेले योध्दा बन सिकंदर रज़ा ने खेली विस्फोटक पारी, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के लिए अकेले योध्दा बन सिकंदर रज़ा ने खेली विस्फोटक पारी, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

सिकंदर रज़ाः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABWE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं। आज 22 अगस्त को इस सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM)  में खेला जा रहा हैं। भारत के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के बल्ले से निकली शानदार शतकीय 130 रनों की पारी से  भारत ने जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन ही बना पाई। सिकंदर रज़ा (SIKANDER RAZA) की पारी ने जिम्बाब्वे को लक्ष्य में आगे रखा। पर अंत में निराशा ही हाथ लगी। भारत ने यह मुकाबला 13 रन और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया हैं।

सिकंदर रज़ा ने अपनी शतकीय पारी से बदला समां

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज को सफलतापूर्वक खत्म किया हैं। आज आखिरी मैच में हमने शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के बल्ले से निकली शानदार पारी को देखा। 130 रनों की शानदार पारी से भारत ने 289 रनों तक पहुंची थी। सीरीज को क्लीन-स्वीप कराने की जिम्मेदारी भारत के गेंदबाजों के ऊपर थी।  कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ही आज भारत के लिए किफायती गेंदबाजी करते नजर आए।

 

अंत के ओवर में शार्दुल ठाकुर ने सिकंदर रज़ा का विकेट ले लिया। जिससे मैच पूरा का पूरा बदल गया। सिंकदर रज़ा (SIKANDER RAZA) जिन्होने अपने शानदार शतकीय पारी से गेम का माहौल ही बदलकर रख दिया था सिकंदर बांग्लादेश के खिलाफ से ही शानदार फॉर्म में थे, भारत के खिलाफ पिछले दो मुकाबलो में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।

 

आज अपने टीम को जीत दिलाने के लिए खेल रहे सिंकदर रज़ा ने सारी महफिल लूट ली हैं। सिकंदर रज़ा ने अपने करियर की छठी सेंचुरी जड़ दी हैं। आज सिकंदर ने 95 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए हैं। आज जिम्बाब्वे मैच भले ही हार गयी पर सिकंदर की शानदार पारी ने सोशल मीडिया में तूफान मचा दिया हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट

https://twitter.com/kingashu1008/status/1561733904209305600?s=20&t=T9ZrEXctoC3gOJo9U51tNQ