शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर फैंस की खुशी का नहीं हैं कोई ठिकाना, सोशल मीडिया के जरिए ले रहे खूब मज़े

By Twinkle Chaturvedi On August 20th, 2022
शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने पर फैंस की खुशी का नहीं हैं कोई ठिकाना, सोशल मीडिया के जरिए ले रहे खूब मज़े

शाहीन अफरीदीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस टूर्नामेंट के लिए हर देशों ने अपने स्कॉवड की घोषणा कर दी हैं। एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लग गया हैं। पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) एशिया कप से अब बाहर हो चुके हैं। पाकिस्तान को लगा यह झटका भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी की तरह सामने आ रही हैं। फैंस सोशल मीडिया में जमकर इस पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

शाहीन अफरीदी के बाहर होने पर फैंस ने मनाई खुशी

भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) जल्द ही एशिया कप के टूर्नामेंट में 28 अगस्त को आपस में टकराते दिखेंगे। इस मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह अभी से देखने बन रहा हैं। लेकिन आज पाकिस्तान की टीम को शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) के रूप में बड़ा झटका लगा हैं। शाहीन अफरीदी घुटने के चोट से चलते एशिया कप से बाहर हो चुके हैं।

एशिया कप में भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी चुनौती पेश करते नजर आने वाले थे। इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 में जब भारत और पाकिस्तान आपस में टकराए थे तब शाहीन ने भारत को काफी ज्यादा परेशान किया था। अब जब शाहीन एशिया कप से बाहर हो चुके हैं, भारतीय फैंस जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में मेम्स और एक से बढ़कर एक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट

https://twitter.com/taimoorze/status/1560951531842805761?s=20&t=ajzFsGUP-BhtZidTzhdyvA

https://twitter.com/copper_bd/status/1560952066356412418?s=20&t=ZHsA4UroSlQi-VZc34TwDA

https://twitter.com/ijahanzaib1_/status/1560959734907281408?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

https://twitter.com/TheMemerContest/status/1560947037147115520?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, शाहीन अफरीदी,
Exit mobile version