IND vs WI: केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में प्लेइंग 11 में मिली जगह खुशी से झूम उठे फैंस
IND vs WI: केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में प्लेइंग 11 में मिली जगह खुशी से झूम उठे फैंस

संजू सैमसनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं।  सीरीज का चौथा मैच आज 6 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं।

आज भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ नजर आ रही हैं, हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER), रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) की जगह पर अक्षर पटेल (AXAR PATEL), संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और रवि बिश्नोई न(RAVI BISHNOI) जर आ रहे हैं। संजू सैमसन को आज प्लेइंग 11 में जगह मिली हैं। जिससे फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

 संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में फैंस ने जाहिर की खुशी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज वेस्टइंडीज के चौथा टी20 मुकाबला खेल रही हैं, भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की ओर जाना चाहेगी। संजू सैमसन जो वेस्टइंडीज दौरे के सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा थे। केएल राहुल के चोटिल होने के बाद उन्हें टी20 टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) वनडे सीरीज में अच्छे ही दिखाई दिए थे।

संजू ने वनडे मैच में एक अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। आज चौथे वनडे में भारतीय टीम 3 बदलावों के साथ उतरी हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर की जगह पर संजू सैमसन को जगह मिली हैं। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) टी20 मैचों में बार-बार फ्लॉप होते नजर आ रहे थे। जिसके बाद आज उन्हें आराम दिया गया हैं।

संजू भारत के लिए खेले गए पिछले टी20 मैचों में शानदार नजर आए हैं। संजू ने आयरलैंड दौरे के खिलाफ टी20 खेला था। जिसके बाद से उन्हें टी20 में खएलने का मौका नहीं मिला। आज संजू को वापस से टीम में देखकर जो पहले टीम का हिस्सा नहीं थे, एक रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े उन्हें देखकर काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट