IND vs ZIM: “भारतीय टीम के अगले धोनी बने संजू”- गगनचुंबी छक्कों से सजी संजू सैमसन की धुआंधार पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

By Twinkle Chaturvedi On August 20th, 2022
IND vs ZIM: "भारतीय टीम के अगले धोनी बने संजू"- गगनचुंबी छक्कों से सजी संजू सैमसन की धुआंधार पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

संजू सैमसनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM)  के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान 161 रन बना पाई थी। भारतीय टीम ने 25.4 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य का पीछा कर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। संजू सैमसन की 43 रनों की नाबाद पारी ने भारत को जीत दिला दी हैं, फैंस संजू की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

संजू सैमसन की शानदार पारी ने दिलाई भारत को जीत

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत से एक और सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं। पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत 50 ओवर के मैच में सिर्फ 162 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी थी। आज भारत के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे थे, भारत केएल राहुल (KL RAHUL) को जल्दी खोया। फिर शिखर और शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनपी। शिखर धवन 33 और शुभमन गिल आज 33 रन की पारी खेल पाए।

 

अंत में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने भारत को फिनिशिंग देते हुए जीत दिलाई। दीपक हुड्डा ने आज 25 रनों और संजू सैमसन ने आज 43 रनों की नाबाद पारी खेली। संजू ने अंत में शानदार छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई। संजू सैमसन को बैटिंग करते देखना फैंस को काफी ज्यादा पसंद हैं। संजू को वापस के क्रिज पर देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। उस पर से संजू के बल्ले से निकली शानदार पारी से सोने पे सुहागा का काम किया।

यहां देखें फैंस के ट्विट

https://twitter.com/RRfantillidie/status/1560964437288570880?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

https://twitter.com/_know_pain_/status/1560967755272138753?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, संजू सैमसन,