IND vs SL: "रोहित हिट हैं तो मामला फिट हैं"- रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए रंग, खुशी से झूम उठे फैंस
IND vs SL: "रोहित हिट हैं तो मामला फिट हैं"- रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए रंग, खुशी से झूम उठे फैंस

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के 72 रनो की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा की शानदार पारी देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

रोहित शर्मा की करिश्माई पारी देख झूम उठे फैंस

आज भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारतीय टीम को आज केएल राहुल और विराट कोहली के शुरूआती विकटों ने भारत को भारी मुसिबत में डाल दिया था। लेकिन वहां से कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) सीना तान टीम के लिए खड़े हुए रोहित ने आज 41 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली।

रोहित की पारी ने टीम को मुसिबत से निकालने का काम किया। रोहित की पारी ने टीम को स्कोर बोर्ड पर भी आगे रखा। रोहित शर्मा के बाद सारे भारतीय बल्लेबाज जल्दी अपना विकेट खोते नजर आए।

रोहित की पारी के चलते ही आज भारतीय टीम 173 रन बोर्ड पर लगा पाई हैं। रोहित की शानदार पारी ने फैंस के दिल को काफी ज्यादा खुश कर दिया हैं। फैंस जमकर सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट