IND vs AUS: "रोहित हिट तो मामला फिट"- रोहित शर्मा ने अपनी करिश्माई पारी से कूटा आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को, फैंस ने जमकर मनाया जश्न
IND vs AUS: "रोहित हिट तो मामला फिट"- रोहित शर्मा ने अपनी करिश्माई पारी से कूटा आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को, फैंस ने जमकर मनाया जश्न

रोहित शर्माः  भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 सिंतबर को वीसीए स्टेडियम नागपुर (VCA STADIUM NAGPUR) में खेला जा रहा था। आज बारिश के चलते खेल में काफी ज्यादा देरी हुई जिसके चलते खेल को 8 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 91 रनों का लक्ष्य दिया था। आज हिटमैन रोहित अपने होम ग्राऊंड पर खेल रहे थे जहां उन्होने अपना रियल अवतार दिखाया। रोहित ने अपने शानदार पारी से भारत को 6 विकटों से मुकाबला जीतवाकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया हैं।

रोहित शर्मा की पारी ने मचाया हंगामा

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। पारी की शुरूआत से ही कप्तान रोहित शर्मा आक्रमक दिखाई दें मानों आज वो छक्कों से ही डील करने का सोच कर आए थे। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में 2 छक्के जड़ डालें थे। रोहित अब टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

आज रोहित ने 20 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। रोहित शर्मा के हिटमैन वाली पारी देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं। स्टेडियम के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी पैंस अपने आप को रोहित की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-