IND vs WI: ऋषभ पंत की पारी ने फैंस को किया खुश, वहीं अक्षर पटेल की मैच फिनिशिंग विस्फोटक पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तहलका
IND vs WI: ऋषभ पंत की पारी ने फैंस को किया खुश, वहीं अक्षर पटेल की मैच फिनिशिंग विस्फोटक पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तहलका

ऋषभ पंत: भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं।  सीरीज का चौथा मैच आज 6 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आज 44 रनों की शानदार पारी खेली।

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की पारी ने भारत को दी मजबूती

भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के साथ चौथा टी20 मैच खेल रही हैं, आज का मैच जीतकर भारत एक और सीरीज जीतने के पीछे जाने की कोशिश कर रही हैं। भारत के आज पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला था। जिसे भारत ने भुनाते हुए 20 ओवर में 191 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पिछले मैच में फिनिशिंग और भारत को मैच जीताने वाली 33 रनों की नाबाद पारी के बाद आज चौथे मैच में भी शानदार नजर आए।

आज ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। ऋषभ अपनी पारी को और आगे लेकर नहीं जा पाए। जिसका मलाल फैंस के साथ उन्हें भी काफी हुआ होगा। लेकिन फैंस ने उनकी शानदार पारी की खूब तारीफ की। अक्षर पटेल ने एंत के ओवर में आकर 8 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की फिनिशिंग पारी ने भारत को 191 के स्कोर पर पहुंचाय। फैंस ने अक्षर को फिनिशिंग की भूमिका में देखकर खूब खुशी मनाई।

यहां देखें टि्वट