IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आगे बुरी तरह फ्लॉप हुए रविंद्र जडेजा फैंस ने कहा- "अब जड्डू के टी20 गेंदबाजी का दौर गया"
IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आगे बुरी तरह फ्लॉप हुए रविंद्र जडेजा फैंस ने कहा- "अब जड्डू के टी20 गेंदबाजी का दौर गया"

रविंद्र जडेजाः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को करारी हार दी हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज के आज तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। आज भारतीय गेंदबाजों द्वारा उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं हुई। आज रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 4 ओवर डाल कर खबू रन बटोरे जिस पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर की रनों की वर्षा

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने दो मैच आखिरी में बल्लेबाजी करते हुए हारे थे। आज जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वह फैसला बटलर की टीम के हक में जाते दिखा हैं। आज भारतीय टीम काफी बड़े बदलावों के साथ उतरी, जिसकी वजह से इंग्लैंड की टीम ने बोर्ड पर अच्छे खासे रनों का पहाड़ बना लिया हैं। डेविड मलान ने आज सबसे ज्यादा अपनी टीम के लिए 77 रनों की पारी खेली हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने आज बहुत ज्यादा रन खर्च किए हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 45 रन, उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 56 रन, हर्षल पटेल ने 35 रन रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) ने 30 रन, आवेश खान जो अच्छी बॉलिंग करते दिख रहे थे, आज 4 ओवर में 43 रन दे दिए हैं। आज भारत को हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) की कमी भी खली हैं।

भारतीय गेंदबाजों के रन लुटाने की वजह से इंग्लैंड ने 215 रन अर्जित कर लिए हैं। आज रविंद्र जडेजा ने चार ओवर डाले लेकिन आज उनके सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे हैं। फैंस का कहना हैं कि रविंद्र जडेजा अब पहले वाले जडेजा नहीं रहे। अब उनसे 4 ओवर बॉलिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट