IND vs SA: “और भाई आ गया स्वाद”- अफ्रीकी बल्लेबाजों के आगे रवि बिश्नोई की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लगाई फटकार

IND vs SA: "और भाई आ गया स्वाद"- अफ्रीकी बल्लेबाजों के आगे रवि बिश्नोई की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लगाई फटकार

रवि बिश्नोईः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच आज 6 अक्टूबर से  3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू हो गई हैं।  वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW) में बारिश के चलते काफी देरी से 3ः45 से शुरू किया गया। आज का खेल 40 ओवर का कर दिया गया हैं।

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) आज अपना पहला मैच खेल रहे थे, लेकिन आज वह महंगे साबित होते हुए नजर आए। जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

रवि बिश्नोई की अफ्रीकी बल्लेबाजों ने की सुताई

भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले वनडे मैच ने आज बहुत ज्यादा इंतजार करवाया हैं। लेकिन लखनऊ की बारिश ने रहम किया और मैच शुरू हुआ। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम शानदार नजर आयी हैं। क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो हर फॉर्मट के अपने अलग ही रंग होते हैं। इस वनडे फॉर्मेट को फैंस इंजॉय करते हुए नजर आए हैं।

भारत के गेंदबाजों के शानदार शो के चलते अफ्रीकी टीम आज 249 रन पर ही रूक गई। भारत के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) आज सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। आज अपने 8 ओवरों में कुलदीप ने 4.88 की इकॉनमी से गेंदबाजी कर 39 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया। रवि बिश्नोई जो आज अपना पहला वनेड मैच खेल रहे थे।

रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) आज महंगे साबित होते हुए नजर आए हैं। आज उन्होने अपने स्पेल में 8.63 की इकॉनमी से गेंदबाजी कर 69 रन दिए और सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया हैं। रवि बिश्नोई ने डिकॉक के विकेट के रूप में पहला अंतराष्ट्रीय विकेट जरूर मिला। लेकिन आज उनके लिए एक बुरा दिन था। जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/mightjd13/status/1577983968179556352?s=20&t=0TB9zLQIbvVrZaFVTtJT_w

https://twitter.com/runsandrunss/status/1578002167012950016?s=20&t=0TB9zLQIbvVrZaFVTtJT_w

https://twitter.com/Se47367908Rohit/status/1578005180016041984?s=20&t=0TB9zLQIbvVrZaFVTtJT_w