AUS vs AFG: “कमाल हो खान साहब”- आस्ट्रेलिया के सामने राशिद खान ने लड़ी शानदार लड़ाई, फैंस ने ठोका सलाम

राशिद खान

राशिद खानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 4 नवंबर का दूसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA)और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) के 54 रनों की नाबाद पारी की मदद से 168 रनों पर पहुंची थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए यह लक्ष्य आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे मुश्किल थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही थी, लेकिन अंत में राशिद खान (RASHID KHAN) की बल्लेबाजी ने समां बांधने का काम किया।

राशिद खान ने आज 48 रनों की नबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। अफगानिस्तान को अंत में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया में फैंस राशिद खान की शानदार पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां भी पढ़े– AUS vs AFG: अफगानिस्तान को हारने में वर्ल्ड चैंपियन के छूटे पसीनें, 4 रन से मैच जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफइनल की रेस में ख़ुद को रखा ज़िंदा

राशिद खान ने शानदार पारी ले लूटी महफिल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 अफगानिस्तान टीम के लिए काफी दर्द भरा रहा हैं टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं यहां तक की अफगानिस्तान के 2 मैच तक रद्द हो चुके हैं। 5 मैचों में 2 मैच रद्द और 3 में हार लेकर टीम निराशा के साथ अपने देश लौटेगी लेकिन उससे भी बुरा टीम के साथ आज हुआ हैं। आज टीम शानदार जीत दर्ज कर एक मुस्कान अपने मुख पर रख सकती थी लेकिन अंत में वो भी नहीं हो पाया।

आस्ट्रेलिया के आगे अफगानिस्तान हारती हुई नजर आ रही थी। लेकिन राशिद खान की पारी ने टीम और फैंस को उम्मीद दे दी थी। आज राशिद ने 23 गेंदो में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन इस शानदार पारी के बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। अफगानिस्तान ने आज शानदार लड़ाई की जिसे लेकर फैंस टीम की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस जमकर राशिद खान की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल से ठीक पहले हरक़त में आया ICC, बारिश की वजह से रद्द हो रहे मुकाबलों पर बना दिया यह नया नियम

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/farazniazi124/status/1588503791355105282?s=20&t=HMaTsTkGKuHTaiww4fkwOA

https://twitter.com/RizwanAfghan17/status/1588504092376461312?s=20&t=HMaTsTkGKuHTaiww4fkwOA

https://twitter.com/smyshivam/status/1588504818003628032?s=20&t=HMaTsTkGKuHTaiww4fkwOA

https://twitter.com/C18754628/status/1588506081030180866?s=20&t=HMaTsTkGKuHTaiww4fkwOA

https://twitter.com/KiyunBtao/status/1588506005016838144?s=20&t=HMaTsTkGKuHTaiww4fkwOA