टी20 वर्ल्ड कप (T20 world Cup) का 38वां मुकाबला आज यानी 04 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान (AUS vs AFG) के बीच एडिलेड में खेला गया। सेमीफइनल की रेस में बने रहने के लिए पिछले बार की चैंपियन और इस बार की मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था। वही इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान आरोन फिंच बाहर थे और उनकी जगह टीम की कमान मैथ्यू वेड ने संभाली।
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बलबजाइ करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 4 रन से जीत लिया है।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान टीम को टी20 विश्व कप 2022 में लगा बहुत बड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का अहम खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया की पारी, 20 ओवर में 168/8
ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। अफगानिस्तान को जीत के लिए 169 रन का लक्ष मिला। कंगारू टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। मैक्सवेल के अलावा मिचेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली।
डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने 25-25 रनों का योगदान दिया। कप्तान मैथ्यू वेड ने छह, स्टीव स्मिथ ने चार और कैमरून ग्रीन ने तीन रन बनाए। केन रिचर्डसन ने एक और एडम जम्पा ने नाबाद एक रन बनाए। पैट कमिंस खाता नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने तीन और फजहलहक फारूकी ने दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली।
अफगानिस्तान की पारी, 20 ओवर में 164/7
अफगानिस्तान को पहला झटका तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। जोश हेजलवुड ने उस्मान गनी को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। उस्मान ने सात गेंद पर दो रन बनाए। उनके बाद इब्राहिम जादरान क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर रहमनुल्लाह गुरबाज जमे रहे। इसके बाद रहमनुल्लाह गुरबाज को केन रिचर्डसन ने आउट कर दिया। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। गुरबाज ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए।
14वें ओवर में अफगानिस्तान के तीन विकेट गिरे। पहली गेंद पर गुलबदीन नायब रनआउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। उनके बाद अगली गेंद पर एडम जैम्पा ने इब्राहिम जादरान को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। जादरान ने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा। नजीबुल्लाह जादरान को जैम्पा ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। नजीबुल्लाह दो गेंद पर खाता नहीं खोल पाए।
AUS vs AFG : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 : कैमरून ग्रीन, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर और कप्तान), पेट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडाम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), उस्मान घानी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दविश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक़, फजहलहक़ फ़ारूक़ी।
