"10 बहाने करके ले गए दिल" में केएल राहुल ने लगाए ठुमके, फैंस ने कर दिया ट्रोल वायरल हुआ वीडियो

“10 बहाने करके ले गए दिल” में केएल राहुल ने लगाए ठुमके, फैंस ने कर दिया ट्रोल वायरल हुआ वीडियो

केएल राहुल

केएल राहुलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 भारत के लिए निराशाजनक रहा हैं भारत (INDIA) को वापस से नॉकआऊट मुकाबले में हार झेलकर बाहर होना पड़ा हैं। इस बार इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम ने भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार देकर भारतीय फैंस का सपना तोड़ा हैं। भारतीय ओपनर केएल राहुल (KL RAHUL) इस पूरे वर्ल्ड कप में भारत के लिए ज्यादा कुछ कर नहीं पाए हैं।

राहुल को शुरूआत भी संघर्ष और अंत भी संघर्ष से ही हुई हैं। केएल राहुल वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारत लौट आए हैं। केएल राहुल का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर फैंस उन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुई टीम इंडिया, तो 4 खिलाड़ी हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा

केएल राहुल के ठुमके ने फैंस को किया परेशान

केएल राहुल का फॉर्म इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सिर दर्द बन चुका था सारे अहम मैचों में वो अपना विकेट गंवाते हुए नजर आ रहे थे। केएल राहुल अमूमन सारे मैचों में पावरप्ले के भीतर ही अपना विकेट गंवा बैठते थे। राहुल का बल्ला सेमीफाइनल वाले मैच में भी बिल्कुल नहीं चला। सेमीफाइनल मैच से पहले राहुल दो अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके थे। लेकिन उन पारियों का आत्मविश्वास कुछ काम ना आ सका। फैंस राहुल के ऐसे फॉर्म से बहुत परेशान नजर आए हैं।

इन दिनो सोसल मीडिया में केएल राहुल का डांस का वीडियो वायरल हो रहा हैं जो कि कुछ समय पुराना हैं। इस वीडियो में राहुल 10 बहाने करके ले गए दिल गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राहुल स्टेप बॉय स्टेप ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देकखर फैंस आगबबूला हो गए हैं। फैंस जमकर राहुल की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें राहुल के डांस पर फैंस के रिएक्शन-

 

Exit mobile version