IND vs ZIM: "गल्ली टीम का भी कप्तान ना बनाऊं"- केएल राहुल की कप्तानी देख भड़क उठे फैंस
IND vs ZIM: "गल्ली टीम का भी कप्तान ना बनाऊं"- केएल राहुल की कप्तानी देख भड़क उठे फैंस

केएल राहुलः  भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABWE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं। आज 22 अगस्त को इस सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM)  में खेला जा रहा था। भारत के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन ही बना पाई। सिकंदर रज़ा की शानदार पारी ने भारत को हार का स्वाद चखा ही दिया था।  केएल राहुल सीरीज और मैच भले ही जीत गए हो। लेकिन उनकी कप्तानी ने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया हैं।

केएल राहुल की कप्तानी को फैंस ने लिया आड़े हाथ

शुभमन गिल (SHUBMAN GILL)  के बल्ले से निकली शानदार 130 रनों की पारी से भारत ने जिम्बाब्वे को 289 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य जिम्बाब्वे के लिए काफी ज्यादा बड़ा लग रहा था। भारतीय गेंदबाज भी भारत को मैच जीतवाते नजर आ रहे थे। लेकिन सिकंदर रज़ा (SIKANDER RAZA) की 115 रनों की शानदार पारी ने जिम्बाब्वे को जीत की दहलीज पर लाकर रख दिया था।

कप्तान केएल राहुल आज बल्ले से बिल्कुल भी अच्छे नजर नहीं आए। जिम्बाब्वे की पारी के दौरान उनकी कप्तानी ने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया हैं। भारत ने आज 13 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज को क्लीन-स्वीप तो किया। लेकिन केएल राहुल (KL RAHUL) की कप्तानी का फैंस मजाक उड़ा रहे हैं।

यहां देखें ट्विट