NZ vs ENG: “ये खुद को ड्राप क्यों नहीं करता”- केन विलियम्सन की कछुआ छाप पारी के चलते न्यूजीलैंड ने गंवाया मैच, फैंस ने खूब सुनाई खरी-खोटी

By Twinkle Chaturvedi On November 1st, 2022
NZ vs ENG: "ये खुद को ड्राप क्यों नहीं करता"- केन विलियम्सन की कछुआ छाप पारी के चलते न्यूजीलैंड ने गंवाया मैच, फैंस ने खूब सुनाई खरी-खोटी

केन विलियम्सनः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 1 नवंबर का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आ रही थी उनके खिलाड़ियों बाकी खिलाड़ियों को डराते हुए नजर आ रहे थे लेकिन आज के नतीजे ने सब कुछ बदलने का काम कर दिया हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर के 73 रनों की मदद से 179 रन बोर्ड पर लगाए थे।

न्यूजीलैंड के पास भी शानदार बल्लेबाजी अटैक हैं जिसके चलते यह असंभव भी नहीं था लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम काफी ज्यादा धीमी नजर आई। जिसके चलते इंग्लैंड ने 20 रनों से मुकाबला जीतकर अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही न्यूजीलैंड को हरा दिया हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान के विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) वापस से धीमी पारी खेलते हुए नजर आए जो टीम के हार का कारण बन गई हैं।

केन विलियम्सन की बल्लेबाजी पर फूटा फैंस का गुस्सा

न्यूजीलैंड इस टी20 वर्ल्ड कप में आज के मैच को छोड़कर सब में शानदार नजर आई हैं। लेकिन उन सारें जीतों में केन विलियम्स ने एक कप्तान के तौर पर तो भूमिका निभाई हैं लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर बिल्कुल नहीं। केन विलियम्सन का खराब फॉर्म वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में देखने को मिल रहा हैं। आज टीम इंग्लैंड के सामने कमजोर दिखाई दे रही थी।

कप्तान को इस वक्त आगे आकर शानदार पारी खेलकर टीम को मैच जीतवाने की जरूरत थी। लेकिन केन आज बहुत धीमी पारी खेलते हुए नजर आए हैं। उन्होने 40 गेंदो में 3 चौके की मदद से 40 रन ही बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने आज वापस से टीम के लिए संकटमोचक बनने की कोशिश की लेकिन वह काम नहीं आ पायी। वह 62 रनों पर ही आऊट हो गए। केन विलियम्सन की ऐसी पारी देखकर सोशल मीडिया में फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/shivislove/status/1587407875189903361?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

https://twitter.com/sanjurohilla17/status/1587398717216526336?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

https://twitter.com/Chiwala59/status/1587404148798263298?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

https://twitter.com/satyachels_alt/status/1587404243677638658?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

https://twitter.com/anirudhtanwar16/status/1587403572379279362?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

https://twitter.com/rishu_1809/status/1587403586077876225?s=20&t=jF9WodA3hLa1owru3kVxnw

 

Tags: केन विलियम्सन, टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड,