IND vs ENG: “इनके जैसा कोई HARDICH नहीं हैं”- हार्दिक पांड्या ने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के, खुशी से फुले नहीं समां रहे फैंस

By Twinkle Chaturvedi On November 10th, 2022
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्याः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर आज पहले गेंदबाजी चुनी हैं। आज भारत का लक्ष्य सबसे बड़ा रन रेज इंग्लैंड के सामने रखना था, लेकिन भारतीय टीम आज जल्दी विकटें खोती हुई नजर आयी।

लेकिन भारत ने हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA)  के 63 रनों के चलते 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। फैंस जमकर सोशल मीडिया में हार्दिक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप में सारे धुरंधरों को पछाड़ कर यह गेंदबाज बना नंबर-1, जानें भारतीय गेंदबाजों का हाल

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी इसका फायदा उछाटकर भारत को अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाना था लेकिन भारत ऐसा करने में नाकामयाब रही। भारत को झटके जल्दी लगे पहले केएल राहुल 5 रन पर दूसरे ही ओवर में आऐऊट हो गए। रोहित शर्मा जो आज थोड़े फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन वो भी 27 रनों पर आऊट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव जिनसे सबको उम्मीद थी वह 14 रन बनाकर आऊट हो गए।

जिसके बाद सारी जिम्मेदारी विराट कोहली के ऊपर आ गई थी। विराट कोहली ने आज भारत को संभालते हुए 40 गेंदो में 4 चौके और 1 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या जो आज शुरूआत में थोड़े धीमे नजर आ रहे थे ऐला लग रहा था वह टेस्ट की पारी खेल रहे हैं लेकिन उन्होने भारत को एक शानदार फिनिशिंग दी। हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदो में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। हार्दिक की शानदार पारी फैंस की खुशी का कारण बन गई हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Fallen_x_King/status/1590638180365373442?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/audioslave_2k22/status/1590637871270359041?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/eyesontheballer/status/1590637475852324864?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/shibhhuu/status/1590635300216524806?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/Devyadav30/status/1590635411126513667?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/roomi674/status/1590635751422955520?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारपत बनाम इंग्लैंड, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या,