IND vs ZIM: दीपक चाहर ने शानदार कमबैक से सोशल मीडिया में मचाया तहलका, फैंस ने कहा- "अब आस्ट्रेलिया का टिकट का हैं पक्का"
IND vs ZIM: दीपक चाहर ने शानदार कमबैक से सोशल मीडिया में मचाया तहलका, फैंस ने कहा- "अब आस्ट्रेलिया का टिकट का हैं पक्का"

दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) की शुरूआत कर चुकी हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।

जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवरों में 189 रन के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी। भारत को जीत के लिए अब 190 रनों की दरकार हैं। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होने 6 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की और शानदार कमबैक से सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

दीपक चाहर की वापसी से सोशल मीडिया में आया तूफान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ पहला वनडे मैच खेल रही हैं। भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर पर 189 रन के स्कोर पर ऑलआऊट कर दिया। आज भारतीय गेंदबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होंने आज काफी समय बाद भारतीय टीम में वापसी की हैं।

दीपक चाहर ने चोट के ही चलते आईपीएल और भारत के हर दौरो को मिस किया हैं। आज दीपक ने वापसी करते ही अपना धमाकेदार अंदाज दिखाना शुरू कर दिया। दीपक ने आज 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। भारतीय फैंस जी भर कर दीपक के शानदार कमबैक पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट

https://twitter.com/iplthebest/status/1560178265209196544?s=20&t=37dQq1WqyP0Bq_8JE4xKMw

https://twitter.com/memes_hallabol/status/1560181606265921538?s=20&t=H2wQgg-faRm93ZkWt-2bgg

https://twitter.com/awokebhakt/status/1560197761353392128?s=20&t=t8hXAVRbnZAt_g0GCJPTDQ