AFG vs BAN: "बांग्लादेश का बज गया बाजा"- अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने किया सरेंडर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
AFG vs BAN: "बांग्लादेश का बज गया बाजा"- अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने किया सरेंडर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पायी।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने लूटा फैंस का दिल

अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले मैच में गेंदबाजी कर आधा मैच वहीं जीत लिया था। आज भी बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम कुछ ऐसा ही करती हुई नजर आयी हैं। टीम ने शुरूआत में धड़ाधड़ विकटें लेकर बांग्लादेश को मुसिबत में डालने का काम किया। मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) आज भी अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए टीम के लिए 3 विकटें चटकाते नजर आए।

अफगान जलेबी राशिद खान (RASHID KHAN) जिन्हें पिछले मैच में एक भी विकेट नहीं मिली थी आज अपनी कमाल की गेंदबाजी से 3 विकेट चटकाते हुए नजर आए। आज भी अफगानी टीम के गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम का हालत पस्ता होती नजर आयी। सोशल मीडिया में फैंस जमकर अफगानिस्तान की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट