रोहित शर्मा की एक झलक देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस, होटल के बाहर लग गया जमावड़ा, वायरल हुआ वीडियो
रोहित शर्मा की एक झलक देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस, होटल के बाहर लग गया जमावड़ा, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। भारतीय कप्तान जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में भारत का गौरव बढ़ाते दिखने वाले हैं। टूर्नामेंट से पहले रोहित के फिटनेस को लेकर भी चर्चाएं लगातार जोरों पर हैं, लेकिन उम्मीद रहेगी कि इस बड़े टूर्नामेंट में रोहित वापस से बल्ले और अपनी कप्तानी से धमाका करते नजर आए।

एशिया कप से पहले रोहित को मुंबई (MUMBAI) के एक होटल में जाते हुए देखा गया। फैंस रोहित को देखने के लिए बेकाबू हो गए और एक बड़ी भीड़ जमा हो गयी। जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

रोहित शर्मा को देखने के लिए जमा हुई फैंस की भीड़

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही गया हैं। स्टेडिय़म में भी फैंस रोहित को देखने के लिए बेकाबू हो जाते हैं, वहीं अगर रोहित स्टेडियम के अलावा कही बाहर दिख जाए तो भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता हैं। रोहित के लिए फैंस का प्यार हमने कई मौकों पर देखा हैं। ऐसा ही कुछ मंजर हमें हाल ही में 16 अगस्त को मुंबई में देखने में मिला।

जब रोहित शर्मा एशिया कप 2022 (ASIA CUP) से पहले एक होटल में जाते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। फैंस रोहित को देखने के लिए होटल के बाहर पहुंच गए। भीड़ धीरे-धीरे इतनी बढ़ती गयी की कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कोई गाड़ी वहां से नहीं जा सकती थी, और ना ही रोहित फैंस के साथ फोटो खींचवा पाए।

यहां देखें वीडियो