PAK vs ZIM: “ये बस आस्ट्रेलिया में घूमने आए हैं”- जिम्बाब्वे के आगे बुरी तरह लुढ़की पाकिस्तान, फैंस ने जमकर उड़ाई धज्जियां

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022
PAK vs ZIM: "ये बस आस्ट्रेलिया में घूमने आए हैं"- जिम्बाब्वे के आगे बुरी तरह लुढकी पाकिस्तान, फैंस ने जमकर उड़ाई धज्जियां

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते 20 ओवर में 130 रन बनाए थे।

मोहम्मद वसीम (MOH. WASIM)  और शादाब खान (SHADAB KHAN) आज पाकिस्तान के सफल गेंदबाज थे आज वसीम ने 4 और शादाब ने 3  विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाजी क्रम के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन जिम्बाब्वे ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से पाक की कमर ही तोड़ दी। पाक की टीम आज मैच मात्र 1 रनों से हार गयी।

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को दिखा दी औकात

पाक क्रिकेट टीम को अपने पहले मैच में आखिरी गेंद में करारी हार मिली थी जिसके बाद टीम का आत्मविश्वास जरूर टूटा था। लेकिन पाकिस्तान की टीम आज वापसी करती दिखी टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 130 रनों पर रोका। अब पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 131 रनों का लक्ष्य ही पार करना था। लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पाक को जीत नहीं मिलने दी।

पाक की ओपनिंग जोड़ी आज सस्ते में ही पवेलियन लौट गयी। बाबर आजम 4 रन और रिजवान 14 रन पर आऊट हो गए। जिसके बाद सारे बल्लेबाज अपना विकेट खोते हुए नजर आए। शान मसूद ने आज सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। आज जिम्बाब्वे ने पाक को अच्छा आईना दिखाते हुए आखिरी गेंद पर 1 रनों से जीत दर्ज कर ली। जिसे लेकर सोशल मीडिया में फैंस जमकर जिम्बाब्वे टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

 

https://twitter.com/DankShubham/status/1585641965277716481?s=20&t=eJ2EVWi7TuTwi0VH5NBjSw

https://twitter.com/NaumanShafi/status/1585636853541052416?s=20&t=eJ2EVWi7TuTwi0VH5NBjSw

https://twitter.com/mxsum98/status/1585636909313056769?s=20&t=eJ2EVWi7TuTwi0VH5NBjSw

https://twitter.com/Mx19530967/status/1585636922160205826?s=20&t=eJ2EVWi7TuTwi0VH5NBjSw

https://twitter.com/bat_jhon/status/1585636970700886016?s=20&t=eJ2EVWi7TuTwi0VH5NBjSw

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, बाबर आजम,
Exit mobile version