IND vs WI: टी-20 सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंती टीम इंडिया, केएल राहुल की गैरमौजूदगी से भड़क उठी फैंस
IND vs WI: टी-20 सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंती टीम इंडिया, केएल राहुल की गैरमौजूदगी से भड़क उठी फैंस

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर चुकी हैं। जिसमें पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलते टीम दिखाई देगी। भारत ने वनडे मैचों में दो जीत के साथ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली हैं। तीसरा वनडे कल 27 जुलाई को खेला जाएगा। जिसके बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज 29 जुलाई से खेलती दिखाई देगी।

जिसके लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच चुकी हैं। लेकिन इस टीम में चोट से वापसी कर उबरे केएल राहुल (KL RAHUL) नजर नहीं आए। जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं।

वेस्टइंडीज पहुंची भारतीय टीम नहीं नजर आए केएल राहुल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम वापस से टी-20 मोड में नजर आएगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, वह टी-20 में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच चुकी हैं।

कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ ऋषभ पंत (RISHABH PANT), दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK), अश्विन (R. ASHWIN), भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV)  जैसे खिलाड़ियों को बीसीसीआई (BCCI)  द्वारा जारी किए गए एक विडियो में देखा गया हैं। लेकिन केएल राहुल कहीं नजर नहीं आए। सर्जरी के बाद वह इस दौरे का हिस्सा बने थे।

केएल राहुल के खेलने पर बना हुआ हैं संशय

केएल राहुल (KL RAHUL) जो सर्जरी से उबरने के बाद वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा बने थे, लेकिन कुछ दिन पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई थी। फैंस को लगा था कि टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले  राहुल ठीक हो जाएंगे। लेकिन वो वेस्टइंडीज में भारतीय टीम पहुंची हैं उसमें कहीं दिखाई नहीं दिए।

खबरों की मानें तो राहुल दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। लेकिन उनके इस दौरे में खएलने पर अभी भी संशय बना हुआ हैं। जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा बेताब हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया में नाराजगी जाहिर करते हुए केएल राहुल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं और अपना जवाब मांग रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट