साऊथ अफ्रीका
साऊथ अफ्रीका

टी20 वर्ल़्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 6 नवंबर का पहला मैच साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सुबह 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। लक्ष्य करने उतरे साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाज नीदरलैंड्स के गेंदबाजी अटैक के सामने बुरी तरह पिटते दिखें। नीदरलैंड्स ने 13 रनों से मुकाबला जीतकर साऊथ अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड कप से ही बाहर फेंक दिया हैं। जिस पर फैंस अफ्रीकी टीम का बैंड बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े– SA vs NED: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड ने साऊथ अफ्रीका को 13 रनो से हरा कर किया बाहर, भारत पंहुचा सेमीफइनल में

साऊथ अफ्रीका नीदरलैंड्स ने बजाया बैंड

साऊथ अफ्रीकी टीम इस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही थी। टीम की गेंदबाजी, बल्लेबाजी व फील्डिंग तीनों ही शानदार नजर आ रही थी। लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी मोड पर आकर टीम बुरी फ्लॉप हो गई। पिछला मैच पाकिस्तान से 33 रनों से हारने के बाद टीम की लय पूरी खराब हो गई। आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी थी

लेकिन टीम के मुख्य गेंदबाजों लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल व केशव महाराज खूब रन खाते हुए नजर आए। और फिर बल्लेबाजी में भी टीम लगातार विकटें खोती हुई नजर आयी। टीम को पहला झटका क्विंटन डिकॉक ने दिया जब वो 13 रन बनाकर आऊट हो गए उसके बाद टीम लगातार विकटें खोती रही। डेविड मिलर, राइली रूसो और ऐडम मार्किरम जैसे खिलाड़ी भी आज कुछ नहीं कर पाए।

टीम विकटें खोती रही आज नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को वाकई में सलाम ठोकने की जरूरत हैं। जिस तरह से आज उन्होने लड़ाई लड़ी हैं। वह वाकई काबिलेतारीफ हैं। सोशल मीडिया में फैंस साऊथ अफ्रीका को ऐसे खेल के लिए ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों के चेहरे हुए साफ, ऑस्ट्रेलिया नहीं बचा पाई अपनी ट्रॉफी

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/s_sunjith/status/1589095583532580865?s=20&t=0dS1veN9UVgwEmxib9N-Mg

https://twitter.com/azanahmad257/status/1589092624673411074?s=20&t=0dS1veN9UVgwEmxib9N-Mg

https://twitter.com/In2Monirul/status/1589093279811137538?s=20&t=0dS1veN9UVgwEmxib9N-Mg