IND vs AFG: "यह रवैया भारतीय टीम को ले डूबेगा"- रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने उतरे केएल राहुल को देख भारतीय फैंस का चढ़ा पारा
IND vs AFG: "यह रवैया भारतीय टीम को ले डूबेगा"- रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने उतरे केएल राहुल को देख भारतीय फैंस का चढ़ा पारा

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की जगह पर उपकप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया हैं। आज फिर भारतीय टीम की प्लेइंग 11 और बदले हुए कप्तान को लेकर फैंस भड़कते हुए आ रहे हैं।

फिर सातवें आसमान चढ़ा भारतीय फैंस का पारा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। रोहित के साथ हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल भी टीम से बाहर हैं। जिससे सोशल मीडिया में काफी सारे सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। आज तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को जगह मिली हैं।

फैंस आज एक बार फिर इंडिया की प्लेइंग 11 देखकर भड़क उठे हैं। फैंस का कहना हैं कि आज के बाद तो रेस्ट ही हैं। कम से कम आज तो ठीक प्लेइंग 11 से खेलते। रोहित शर्मा के ड्राप होने पर भी फैंस काफी ज्यादा गुस्से हैं। केएल राहुल को कप्तान की पोजिशिन पर देखना फैंस से कतई बदर्शात नहीं हो रहा हैं।

फैंस जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं। सच बात तो यह हैं कि भारतीय टीम के खिलाड़ी मैच कम रेस्ट पर ज्यादा रहते हैं। हर दो मैच के बाद उन्हें रेस्ट दे दिया जाता हैं। फैंस सोशल मीडिया में जमकर अपनी भड़ास निकलाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन