“ये कौन से एंगल से क्रिकेटर लगता हैं”- ऋषभ पंत के खड़े होने के स्टाइल को देखकर फैंस हुए आगबबूला, जमकर किया ट्रोल

ऋषभ पंतः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में सेमीफाइनल में निराशा पाने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) न्यूजीलैंड दौरे (NEW ZEALAND TOUR) पर पहुंच गई हैं जहां टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच भारत वेलिंग्टन में खेलने वाली हैं जिसके लिए भारतीय टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रही है।
हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) इस टी20 सीरीज में कप्तान वहीं ऋषभ पंत (RISHABH PANT) उपकप्तान की भूमिका में हैं। ऋषभ पंत एक उपकप्तान के तौर पर ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल टीम मीटिंग के दौरान ऋषभ बड़े विचित्र पोज में खड़े हो गए जिसके बाद फैंस उनपर गुस्सा निकाल रहे हैं।
यह भी पढ़े- W,W चटकाकर अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा को दिलाई शानदार जीत, पापा की तरह जल्द बनेंगे भारतीय टीम को हीरो
ऋषभ पंत इस कारण हुए ट्रोल
भारतीय टीम का सफर टी20 वर्ल्ड में शुरूआत तो शानदार थी लेकिन अंत उतना अच्छा ना हो पाया अब भारत अपनी आगामी सीरीजों में पुरानी गलतियों से सीख लेकर नया आयाम बनाने की कोशिश करेगी। ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड दौरे में टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं। ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन के चलते तो आए दिन ट्रोल होते रहते हैं लेकिन हाल ही में वो किसी और कारण के चलते ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय टीम वेलिंग्टन में पहले मैच के लिए अभ्यास करते हुए नजर आ रही हैं जिसके दौरान पूरी टीम एक साथ खड़े नजर आई। इस दौरान ऋषभ पंत ने टीम जर्सी को आगे से शॉर्ट्स के बाहर निकाला हुआ था वह हाथ को कमर पर लगाए और गॉगल्स पहने खड़े थे। पंत की इस तस्वीर पर फैंस जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने कह दिया हैं कौन से एंगल से यह क्रिकेटर लगता हैं। वहीं कुछ फैंस ने ऋषभ की फिटनेस पर भी सवाल उठा दिए हैं।
यहां देखें फैंस के रिएक्शन-
https://twitter.com/Bhaskar38450124/status/1592767634709573634?s=20&t=1qLpqYhUgbuZb9Cod5RkLA
https://twitter.com/Bhaskar38450124/status/1592767328839925761?s=20&t=1qLpqYhUgbuZb9Cod5RkLA
Time for Pant to retire.Fat,unfit player.https://t.co/gGViNWCei6
— Vyshn (@vysh30) November 16, 2022