IND vs ZIM: भारतीय टीम की जीत के बाद भी केएल राहुल जमकर हुए ट्रोल, इस बात को लेकर कप्तान पर बुरी तरह भड़के फैंस

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
केएल राहुल

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) की शुरूआत कर चुकी हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।

जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  190 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारत ने 30.5 ओवरों में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर 10 विकटों की आसान जीत हासिल कर ली हैं। आज भारत ने भले ही मुकाबला जीत लिया लेकिन केएल राहुल आज बल्ले के साथ दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते फैंस काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल को नहीं मिली बल्लेबाजी निराश हुए फैंस

केएल राहुल (KL RAHUL) आईपीएल 2022 के बाद से अब तक खेलते हुए नजर नहीं आए। चोट और कोरोना के चलते उन्हें दौरों को छोड़ना पड़ा था। वेस्टइंडीज दौरे के टी20 मुकाबलो में राहुल टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोरोना के चलते वह बाहर हो गए थे। केएल राहुल अब मेडिकली फिट हैं जिसके चलते उन्हें जिम्बाब्वे दौरे में मौका मिला हैं।

आज पहले वनडे मैच में राहुल कप्तान की जिम्मदारी संभालते नजर आए। लेकिन आज राहुल ने वापसी तो की मगर अपने बल्ले के साथ मैदान में समय बिताते नजर नहीं आए। यह दौरा राहुल के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वो एशिया कप का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस केएल राहुल को उनके बल्ले के साथ मैदान में ना देखकर काफी ज्यादा निराश दिखें। फैंस राहुल को ओपनिंग ना करने के फैसले को लेकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/jerrydsouza14/status/1560250521382178816?s=20&t=t8hXAVRbnZAt_g0GCJPTDQ

https://twitter.com/ujjwal3636/status/1560238043356749824?s=20&t=t8hXAVRbnZAt_g0GCJPTDQ

https://twitter.com/Imsudiptaroy39/status/1560243876933222401?s=20&t=t8hXAVRbnZAt_g0GCJPTDQ

Tags: केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम,