IND vs SA: "भाई इसको हम नहीं झेल सकते"- केएल राहुल ने टी20 में टेस्ट पारी खेल फैंस का मूड किया खराब, भड़के फैंस ने एक किया जमीन-आसमान
IND vs SA: "भाई इसको हम नहीं झेल सकते"- केएल राहुल ने टी20 में टेस्ट पारी खेल फैंस का मूड किया खराब, भड़के फैंस ने एक किया जमीन-आसमान

केएल राहुलः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 28 सितंबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर रही हैं। जिसका पहला मैच तिरूवनंतपुरूम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM)  में शाम 7 बजे से खेला जा रहा था।

अफ्रीकी टीम आज केशव महाराज के 41 रनों के चलते 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पायी थी। भारतीय टीम को भी लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारत ने यह मुकाबला केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच हुए शानदार साझेदारी और दोनों के पचासे के चलते 8 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं। लेकिन केएल राहुल (KL RAHUL)  की कछुआ छाप पारी फैंस का सिरदर्द बन गई।

केएल राहुल की कछुआ छाप पारी ने फैंस का मूड किया खराब

भारतीय टीम ने आज पहली पारी में साऊथ अफ्रीका की हालत बहुत ज्यादा पस्त कर दी थी। जिसके चलते भारत को जीत के 107 रनों का ही लक्ष्य मिला था। जिसे भारत ने पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखी हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  तो सस्ते में पवेलियन लौटे।

राहुल क्रिज पर जमें हुए थे। लेकिन उनकी धीमी पारी देख टी20 मैच टेस्ट मैच जैसे लगने लगा। केएल राहुल (KL RAHUL)  ने आज 56 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से  51 रन बनाए, और तो और राहुल का इस दौरान स्ट्राइक रेट 49 से बढ़कर आखिर आते तक 91 रहा हैं। केएल राहुल की धीमी पारी ने फैंस का मूड ही पूरा खराब कर दिया। फैंस सोशल मीडिया में जमकर केएल राहुल के कछुआ छाप पारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-