केएल राहुल के फैसले पर जमकर बरस पड़े फैंस कहा- जिम्बाब्वे से डरता हैं

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दूसरे वनडे में फिर हुई धराशायी, फिर भी केएल राहुल जमकर हुए ट्रोल, फैंस ने कहा- “जिम्बाब्वे से डरता हैं”

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दूसरे वनडे में भारत के आगे फिर हुई धराशायी, पर फिर भी कप्तान केएल राहुल जमकर हुए ट्रोल फैंस ने कहा- "जिम्बाब्वे से डरता हैं"

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM)  के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं।

जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 38 ओवरों में 161 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया मगर इसके बावजूद कप्तान को ट्रोल होना पड़ गया। आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं।

केएल राहुल पर जमकर बरस पड़े फैंस

भारतीय टीम आज सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेल रही हैं। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को 161 रन के स्कोर पर रोक दिया हैं। शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा और अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी के आगे आज जिम्बाब्वे फिर से फेल हुई। भारत को दूसरा वनडे मैच और सीरीज जीतने के लिए अब 162 रनों की दरकार हैं।

 

भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तो फैंस खुश हैं। लेकिन कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) के ऊपर फैंस जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इसकी वजह केएल राहुल का फैसला हैं। आज भी केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अगर भारत आज पहले बल्लेबाजी करती तो राहुल को क्रिज पर समय बिताने का मौका मिलता दिखाई देता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

 

फैंस इस चीज पर काफी ज्यादा भड़कते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा हैं- “केएल राहुल जिम्बाब्वे से डरता हैं”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हैं- “राहुल यहां बल्लेबाजी नहीं कप्तानी की प्रैक्टिस करने आए हैं।” केएल राहुल एशिया कप का हिस्सा हैं और वो बल्लेबाजी को ही समय नहीं दे पा रहे हैं। जिससे फैंस काफी ज्यादा गुस्से में हैं।

यहां देखें ट्विट

https://twitter.com/AdityanarayanT/status/1560905295551164416?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

https://twitter.com/mervin_rahul/status/1560931634333237248?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

https://twitter.com/14_aryanp/status/1560932423667712000?s=20&t=edFcy3cO–BAgHKhKEX-qA

Exit mobile version