"देखना आईपीएल के लिए फिट हो जाएगा..."- जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी
"देखना आईपीएल के लिए फिट हो जाएगा..."- जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH)  ने हाल ही में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ घरेलू सीरीज से वापसी की थी। लेकिन बुमराह उतने किफायती नजर नहीं आए थे। वह अपनी लय में नहीं दिखे थे कल 28 सिंतबर को खेले गए साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ पहले मैच में जसप्रीत बुमराह निगल के चलते बाहर हो गए। आज बीसीसीआई (BCCI) के सूत्र के अनुसार बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद फैंस का पारा काफी ज्यादा बढ़ गया हैं। फैंस जमकर बुमराह के ऊपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से हुए बाहर भड़क उठे फैंस

बुमराह के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित होने के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज पहले से और भी ज्यादा अहम हो गई थी। लेकिन सिर्फ 2 मैच खेलने के बाद ही वह वापस से चोटिल हो गए। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, बुमराह निश्चित तौर पर विश्व टी20 नहीं खेलेंगे। उनकी पीठ की गंभीर स्थिति है।

यह स्ट्रेस फ्रैक्चर है और वह छह महीने के लिए बाहर हो सकते हैं। इस खबर ने सभी भारतीय फैंस को काफी ज्यादा परेशान कर दिया हैं। फैंस सोशल मीडिया में जमकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि ब्रेक इसी लिए लिया ताकि आईपीएल के लिए ठीक हो सकें। इतने बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर बुमराह की कमी भारत को खलने वाली हैं। फैंस जमकर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-