IM vs WG: “अपून को ये टी20 वर्ल्ड कप में चाहिए”- इंडिया महाराजा में भारतीय दिग्गजों को खेलता देख फैंस ने मचाया तूफान

By Twinkle Chaturvedi On September 16th, 2022
IM vs WG: "अपून को ये टी20 वर्ल्ड कप में चाहिए"- इंडिया महाराजा में भारतीय दिग्गजों को खेलता देख फैंस ने मचाया तूफान

इंडिया महाराजाः  लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS CRICKET LEAGUE) की शुरूआत आज 16 सितंबर से हो चुकी हैं। आज हमें एक बार फिर लीजेंड्स का शानदार शो देखने मिल रहा हैं। आज का खास मैच  इंडिया महाराजस (INDIA MAHARAJAS) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच ईडन गॉर्डन (EDEN GARDEN) में खेला जा रहा हैं। यह मैच कपिल देव (KAPIL DEV) के खुशी फाऊंडेशन के लिए खेला जाएगा जो गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को सपोर्ट करेगी।

इस मैच में इंडिया कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 170 रनों पर रोक दिया हैं। आज भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस के कैसे रिएक्शन हैं। आइए आपको दिखाते हैं-

इंडिया महाराजा के प्रदर्शन को देखकर फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्शन

आज बड़े समय बाद भारतीय फैंस अपने लीजेंड्स को देखते हुए नजर आए। आज के मैच में लीजेंड्स को खेलता हुआ देख फैंस कहने लगे कि समय बदल गए हालत बदल गया। लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह इनका क्रिकेट हैं। भारतीय गेंदबाजों की थोड़ी पिटाई जरूर हुई।

गेंदबाज अपना खेल दिखाते हुए नजर आए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। अशोक डिंडा जिन्होने शानदार गेंदबाजी की लेकिन रन आज भी  वह उतने ही देते नजर आए जैसा वह पहले देते थे। मोहम्मद कैफ ने आज 2 विकेट लिया।

पंकज सिंह आज अपने गेंद के कमाल से 5 विकेट अपने नाम करते दिखे। जिसके बाद फैंस उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में देखने की मांग करने लगे। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया में भारतीय लीजेंड्स को देखकर अपने धमाकेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/BSharan_6/status/1570802465834139649?s=20&t=JFupdWcK2pgq1QYebryP7Q

Tags: अशोक डिंडा, मोहम्मद कैफ, लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022, वीरेंद्र सहवाग,