भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हमेशा मैदान पर कमाल ही कर देते हैं वही जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज पहले मैच में कमाल ही कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने पहला मैच अपने दम पर ही जिताया है भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत मिली है। इसमें सबसे बड़ा योगदान जसप्रीत बुमराह का ही रहा है।
जसप्रीत बुमराह के कमाल के प्रदर्शन को देखकर इंग्लैंड के क्रिकेटर खिलाड़ी फैन बन गई है। उसने जसप्रीत बुमराह के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तो आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर जसप्रीत बुमराह के लिए अंग्रेजी क्रिकेटर ने क्या शेयर किया है?
जसप्रीत बुमराह की अंग्रेजी क्रिकेटर हुई फैन
Unplayable @Jaspritbumrah93 🫣
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) July 12, 2022
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन को देख कर इंग्लैंड की बेहतरीन महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट जसप्रीत बुमराह की फैन बन चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। डैनिएल वैट ने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह के लिए जो पोस्ट शेयर किया है वह चर्चा में आ गया है।
डैनिएल वैट ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘अनप्लेबल’। इसमें इन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी टैग कर लिया है। वही आपको बता दें डैनिएल वैट एक बार पहले भी चर्चा में आ चुकी हैं तब इन्होंने विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट किया गया।
शादी के लिए विराट कोहली को किया था प्रपोज
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने विराट कोहली को प्रपोज किया था। महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट विराट कोहली पर भी फ़िदा हो चुकी हैं। यह पोस्ट इन्होंने 2014 में किया था। इसके बाद इन्होंने अभी हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर के साथ फोटो शेयर की है।
जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट बहुत अच्छे दोस्त हैं। वही आपको बता दें महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट ने अपने करियर में 93 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने1489 रन बनाए हैं और 27 विकेट भी चटकाए हैं वही 124 t20 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने1966 रन बनाए हैं और 46 विकेट भी चटकाए हैं।
