T20 WORLD CUP 2022: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, जेसन रॉय को किया टीम से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On September 2nd, 2022
T20 WORLD CUP 2022: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, इस पुराने खिलाड़ी पर भरोसा जताकर खेल दिया सबसे बड़ा दांव

बेन स्टोक्सः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP)  2022 जल्द ही अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में दस्तक देने वाला हैं, जिसके लिए टीम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अपने वर्ल्ड कप स्कॉवड की घोषणा कर दी गई हैं। आज 2 सिंतबर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ENGLAND CRICKET BOARD)  द्व्रारा भी अपने 15 सदस्यीय स्वॉवड की घोषणा कर दी गई हैं। जिसमें जोस बटलर (JOSS BUTTLER) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही बेन स्टोक्स (BEN STOKES) भी इस स्वॉवड में वापसी करते दिख रहे हैं।

बेन स्टोक्स की हुई टी20 वर्ल्ड कप में वापसी

बेन स्टोक्स की हुई टी20 टीम में वापसी

इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाड़ी बेन स्टोक्स (BEN STOKES) इस वक्त अपनी टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त हैं। कुछ ही समय पहले उन्होने वनडे क्रिकेट से सन्यास का ऐलान बढ़ते प्रेशर को लेकर किया था। बेन स्टोक्स काफी समय से इंग्लैंड के टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्होने अपना आखिरी टी20 मैच मार्च 2021 में खेला था।

बेन स्टोक्स पिछले साल हुए विश्व कप का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन अब बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टी20 टीम में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इंग्लैंड द्वारा जारी किए गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 15 मेंबर टीम में बेन स्टोक्स शामिल हैं। यानि कि अब बेन अपने गेंद और बल्ले का जादू विश्व कप में चलाते नजर आएंगे। बेन के साथ मार्क वुड और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ी भी वापसी करते दिख रहे हैं। यह खिलाड़ी चोट के चलते काफी समय से टीम से बाहर थे।

जेसन रॉय को इंग्लैंड ने किया ड्राप

इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय (JASON ROY) की टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्हें इस वर्ल्ड कप से ड्राप कर दिया गया हैं। जेसन रॉय की ओपनिंग बल्लेबाजी इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप में मिस करती नजर आ सकती हैं।

जेसन रॉय की जगह पर काऊंटी क्रिकेट में जलवा दिखाने वाले बल्लेबाज फिल साल्ट (PHIL SALT) को मिली हैं। फिल साल्ट ने पिछले साल ही इंग्लैंड के लिए अंतराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। अब तक उन्होने 4 मैच खेले हैं, जिसमें वो 150.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

 

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, जेसन रॉय, जोस बटलर, टी20 वर्ल्ड कप 2022, बेन स्टोक्स,