पाकिस्तान
पाकिस्तान

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के दो फाइनल टीमें हमें मिल चुकी हैं, 13 नवंबर को सारा इंतजार खत्म कर दोनों में से एक टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करते दिखेगी। इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों का ही सफर इस वर्ल्ड कप में रोमांच से भरा रहा हैं। पाकिस्तान जो पहले दो मैच हारने के बाद लगभग बाहर थी।

टीम ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की हार और बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पक्का किया। फिर टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। इंग्लैंड को इस वर्ल्ड का सबसे बड़ा झटका आयरलैंड (IRELAND) की टीम ने दिया था लेकिन टीम उसके बाद उठ खड़ी हुई।

टीम ने भारत (INDIA) के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया उससे पता चलता हैं कि टीम दबाव से बिल्कुल भी नहीं डरती। अब हमें साल 2022 में साल 1992 जैसा रोमांच वापस से देखने मिलने वाला हैं। आपको बता दें साल 1992 वर्ल्ड कप का फाइनल भी दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में ही खेला गया था। देखना दिलचस्प होगा कहानी वापस से रिपीट होगी या कहानी में कोई ट्विवस्ट आता हैं।  इस धमाकेदार फाइनल मैच में मेलबर्न के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं आइए आपको बताते हैं-

यह भी पढ़े- IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, सहवाग से लेके इरफ़ान पठान तक ने सुनाई खरी खोटी

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मेलबर्न मौसम रिपोर्ट

पाकिस्तान बनाम इंग्लैड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेलबर्न में काफी बारिश हुई है। इस मैदान में कुछ 6 मैच खेले जाने वाले थे लेकिन इस आयोजन स्थल पर तीन मैच बारिश ते चलते रद्द हुए हैं। और अगर फाइनल में भी बारिश हुई, तो दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी।

मेलबर्न में रविवार को दिन में बारिश होने का अनुमान है। शाम को तापमान गिरकर 13 डिग्री हो जाएगा और करीब 7 मिमी बारिश होने की संभावना है। आर्द्रता 86 के आसपास रहने की संभावना है और बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। यदि रविवार को बारिश होती है, तो PAK बनाम ENG फाइनल को रिजर्व डे (14 नवंबर) में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यदि रिजर्व डे पर भी कोई खेल संभव नहीं होता है तो पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों खिताब साझा करेंगे।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान की फैन गर्ल का जलवा नहीं ले रहा रूकने का नाम, दीवाने हुए फैंस वायरल हुआ वीडियो

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तानः  बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, असिफ अली, शाहीन शाह अफरीदी, हरिस रऊफ, नसीम शाह।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंग्स्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन।