ENG vs NZ: जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रच दिया इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज़

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
ENG vs NZ: जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रच दिया इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज़

जो रूट (Joe Root) 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। लॉर्ड्स (Lords) में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (ENG vs NZ Test) के चौथे दिन शतक जड़कर रूट इस मुकाम पर पहुंचे। जो रूट अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 14वें खिलाड़ी हैं, जबकि पूर्व कप्तान सर एलिस्टेयर कुक (Alastair Cook) ऐसा करने वाले इंग्लैंड के एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं। वहीं उनकी टीम ने यह पहला मुक़ाबला भी 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

जो रूट ने रच दिया एक नया इतिहास

इस मैच में रुट ने अपना 26 वां टेस्ट शतक पूरा करने के साथ ही10000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। सर एलिस्टेयर कुक के बाद वह पांच अंकों का आंकड़ा हासिल करने वाले दूसरे अंग्रेज हैं। इस मुकाम को हासिल करने के बाद रुट ने अपने हेलमेट पर लगे बैज को चूमा है और फिर भीड़ और अपनी टीम के साथियों के लिए बल्ला हवा में उठाया।

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 9000 रन बनाने का रेकॉर्ड

31 साल, पांच महीने और पांच दिन की उम्र में रूट भी ने कुक के समान उम्र में ही 10,000 रन तक पहुंच गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हो रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट ने ये कारनामा किया है। जो रूट (Joe Root) के नाम इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 9,000 रन बनाने का रेकॉर्ड है। अब 10,000 रनों का आंकड़ा छूकर एक और रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है।

सचिन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 339 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं और उनका औसत 53.78 है। वहीं सचिन के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं। उन्होंने 168 टेस्ट मैच की 287 पारियों में 51.85 के औसत से 13,378 रन बनाए हैं।

Tags: ENG vs NZ Test, इंग्लैंड, जो रूट,
Exit mobile version