टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार, यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड और आयरलैंड (ENG vs IRE) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी (MCG) स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पर्थ (Perth) में हराया था। दूसरी तरफ आयरलैंड है जिसने अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन किया है।
वेस्टइंडीज को हराकर आयरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, आयरिश टीम को श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इसकी भरपूर सम्भावना है कि यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। ऐसे में आइये जानते है इस मैच की मौसम रिपोर्ट के बारे में।
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मैच की मौसम रिपोर्ट
मेलबर्न में दो अभ्यास मैच खेले जाने थे लेकिन बारिश के कारण दोनों मैचों को रद्द कर दिया गया, हालांकि रविवार, 23 अक्टूबर को यहां टी20 वर्ल्ड कप कोई भी पहला मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम को पाकिस्तान पर शानदार जीत मिली। उस हिसाब से इस पिच का आंकलन करें तो स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है। मैदान पर ज्यादा ठंड रहेगी। यहां का तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही अच्छी हवा भी चलेगी। बारिश की भी संभावना है और दिन भर बादल छाए रहेंगे।
ENG vs IRE : दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (सी), लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, सिमी सिंह, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
इंग्लैंड- जोस बटलर (सी और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, हैरी ब्रूक्स, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कर्रान, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
