ENG vs IRE : इंग्लैंड बनाम आयरलैंड हाई वोल्टेज मैच बुधवार को एमसीजी, जानें कब, कहां और कैसे FREE में देखें LIVE मैच

टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार, यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड और आयरलैंड (ENG vs IRE)के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी (MCG) स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पर्थ (Perth) में हराया था।
दूसरी तरफ आयरलैंड है जिसने अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज को हराकर आयरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, आयरिश टीम को श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इसकी भरपूर सम्भावना है कि यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। ऐसे में आइये जानते है इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मैच कब खेला जाना है?
वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में इंग्लैंड बनाम आयरलैंड का मैच बुधवार को खेला जाना है।
वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच यह मैच कितने बजे से शुरू होगा?
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा।
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड के बीच इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2022 के सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ डिज्नी+हॉस्टार (Disney+Hotstar) पर लिया जा सकता है।
ENG vs IRE : दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (सी), लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, सिमी सिंह, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
इंग्लैंड- जोस बटलर (सी और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, हैरी ब्रूक्स, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कर्रान, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
Tags: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्डकप, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,