ENG vs AFG: प्लेयर ऑफ द मैच सैम कुरेन ने बताया अपने सफलता के पीछे का राज, बताया कैसे की अपनी गेंदबाजी बेहतर

सैम कुरेनः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज 22 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो की सही साबित होते हुए नजर आया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों की सटीक गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान की टीम मात्र 112 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी।
जवाब में अफगानिस्तान के गेंदबाजो ने भी खेल दिखाने की कोशिश की लेकिन बोर्ड पर उतने ज्यादा रन नहीं थे। जिसके चलते 5 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 5 विकटों से जीत हासिल कर ली हैं। सैम कुरेन (SAM CURRAN) जिन्होने आज अपनी गेंदबाजी से अफगानी टीम की कमर तोड़ने का काम किया। आइए जानते हैं कि मैन ऑफ द मैच बनने के बाद सैम कुरेन का क्या कहना हैं-
हम आत्मविश्वास के साथ खेल सकते हैं- सैम कुरेन
इंग्लैंड के गेंदबाज सैम कुरेन ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया हैं। इससे पहले हमने सैम कुरेन को पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच में बल्ले से भी कमाल करते हुए देखा था। आज सैम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3.4 ओवरो में गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी का अफगानी टीम कोई तोड़ नहीं निकाल पाई।
इस शानदार प्रदर्शन के चलते सैम कुरेन (SAM CURRAN) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह खिताब पाने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में टीम के जीत के बारे में बात करते हुए सैम ने कहा-
“हमने देखा कि जिस तरह से अफगानिस्तान की टीम ने इसे काफी मुश्किल बना दिया था, हम जानते थे कि उनके बीच में विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। पहली जीत पाकर अच्छा लगा। हर टीम किसी को भी हरा सकती है। उम्मीद है कि हम आज के आत्मविश्वास को बुधवार के खेल में और फिर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े आत्मविश्वास को लेंगे। उम्मीद है कि हम आत्मविश्वास के साथ खेल सकते हैं।”
मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं- सैम कुरेन
सैम कुरेन काफी लंबे समय तक चोट से जूझते हुए नजर आए हैं। चोटों से लड़ते हुए ही शानदार वापसी कर विश्व कप के बड़े मंच पर सैम का जलवा नजर आ रहा हैं। सैम जिस तरह के फॉर्म में नजर आ रहे हैं वह बाकी टीमों के लिए एक खतरा बनते हुए नजर आएंगे। सैम ने आगे बात करते हुए कहा-
Tags: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2022, सैम कुरेन,“इतने सारे खेल खेलने से बेहतर कोई तैयारी नहीं। यहां आकर जीत के साथ शुरुआत करना जाहिर तौर पर शानदार है। यह आयरलैंड के खिलाफ एक और मुश्किल मैच होगा। मैं जितना संभव हो (गेंद के साथ) अनुकूलनीय बनने की कोशिश करता हूं। मैं अलग-अलग चरणों में बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं और योगदान देता रहूंगा। इस समय वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।”
