ENG vs IND: पांचवे टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा और विराट कोहली की इस ‘हरकत’ से नाराज हुआ BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के साथ सीरीज खेलने के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुंच चुकी है। टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट सीरीज में सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) को एक प्रैक्टिस मैच खेलना है, जिसके लिए ही भारतीय टीम तयनुमा शेड्यूल के मुताबिक इंग्लैंड पहुंच चुकी है।
हालांकि इसी बीच रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से एक बड़ी गलती हुई है। जिसको देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) बोर्ड दोनों खिलाड़ियों को पांच दिन के लिए टीम से अलग कर सकता है, वहीं ये गलती टीम पर भी भारी पड़ सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस गलती से नाराज़ है बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI)और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपनी टीम के साथ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस स्क्वाड में शामिल रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) को covid-19 के कारण भारत में ही रुकना पड़ा है। जिसके बाद भी खिलाड़ियों का इसको लेकर लापरवाह रवैया बीसीसीआई को पसंद नहीं आया है।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम को लीसेस्टरशायर (Leicestershire) काउंटी क्रिकेट क्लब (County Cricket Club) के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेलना है। जिसके लिए टीम प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन इसी बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा की शॉपिंग के दौरान फैंस के साथ ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इन तस्वीरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा के चेहरे पर मास्क नजर नही आ रहा है।

इस लापरवाह रवैये से बीसीसीआई ने नाराजगी जताई है। एक मीडिया वेबसाइट को बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया है कि खिलाड़ियों की इस हरकत को काफी गंभीरता से लेते हुए उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। अरुण धूमल ने कहा कि,
“इंग्लैंड में कोरोना का खतरा कम होने के बावजूद खिलाड़ियों को अधिक सावधान रहना चाहिए। हम टीम को थोड़ा सावधान रहने के लिए कहेंगे”।
हर दिन आ रहे 10 हजार मामले

रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर बाकी के सभी खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम (UK) पहुंच चुके हैं। देश में अभी हर दिन 10 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों द्वारा की गई ये गलती पूरी टीम को परेशान कर सकती है। वैसे भी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोविड 19 के कारण ही आगे बढ़ाया गया था।
Tags: BCCI, IND vs ENG, रोहित शर्मा, विराट कोहली,