ENG vs AUS: “शर्म नहीं आती क्या”- टी20 वर्ल्ड का एक और मैच भी बारिश के चलते हुआ रद्द, फैंस ने ICC को फटकार लगाते हुए उड़ाई धज्जियां

ENG vs AUS: "शर्म नहीं आती क्या"- टी20 वर्ल्ड कप का एक और मैच भी बारिश के चलते हुआ रद्द, फैंस ने ICC को फटकार लगाते हुए उड़ाई धज्जियां

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड (MCG) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाने वाला था, लेकिन आज पहले मैच के दौरान से जो बारिश शुरू हुई थी उसने रूकने का नाम नहीं लिया जिसके चलते आज का यह मैच भी बिना टॉस हुए रद्द हो गया और वापस से टीमों को पाइंट्स शेयर करने पड़े।

आज टी20 वर्ल्ड कप का एक मैच खेला नहीं जा सका जिसे लेकर फैंस गुस्से में हैं, और वह गुस्सा जायज भी हैं फैंस इन मैचों को देखने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं और जब वह नहीं हो पाता हैं तो गुस्सा निकलना आम बात हैं। फैंस के साथ खिलाड़ियो में भी निराशा देखी गई हैं।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के मैच में भी बारिश ने खेला खेल

आज टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच था तब से ही मेलबर्न में बारिश शुरू हो गई थी जिसके चलते वह मैच रद्द कर दिया गया था। आज का दूसरा मैच इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया का भी वहीं था जो बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। मैच भारतीय समय के अनुसार 1ः30 बजे से शुरू होने वाला था और टॉस 1 बजे होने वाला था लेकिन 2 घंटे के इंतजार के बाद भी बारिश रूकी नहीं और मैच रद्द हो गया।

फैंस इस बात पर आईसीसी को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि आईसीसी (ICC) को पता था कि आस्ट्रेलिया का मौसम कैसा रहने वाला हैं तब भी आईसीसी ने आस्ट्रेलिया में ही टी20 वर्ल्ड कप को आयोजित किया। एक के बाद एक लगातार मैचों का इस प्रकार रद्द होना वर्ल्ड कप के रोमांच को पूरा बर्बाद कर रहा हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/ZubairA37062805/status/1585933716848660480?s=20

https://twitter.com/AnilRag69591396/status/1585935465173372935?s=20