विराट कोहली को इस कारण से BCCI नहीं दिखा सकती टीम से बाहर का रास्ता, इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। अपने शानदार खेल से विराट ने सिर्फ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हीं नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई ऊचाईयां दी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं। विराट को खराब फॉर्म के चलते काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
कोई उनके इस दौर में सपोर्ट कर रहा हैं, तो कोई उनकी आलोचना कर रहा हैं। हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर (MONTY PANESER) ने विराट को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।
विराट कोहली की भूमिका प्रायोजकों को खुश करती हैं- पनेसर

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का मौजूदा फॉर्म पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय दे रहा हैं। कई लोगों का मानना हैं कि विराट को टीम से ड्राप कर देना चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने हाल ही में एक बड़ा कारण बताया हैं जिससे विराट को बीसीसीआई मैनेजमेंट बाहर करने के बारे में नहीं सोच सकती। पनेसर का कहना हैं-
“यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह है। रोनाल्डो जब भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हैं तो हर कोई फुटबॉल देखता है। विराट कोहली ही हैं। उनके पास एक बहुत बड़ा अनुयायी और आकर्षण है।”
“क्या बीसीसीआई भी दबाव में है, चाहे नतीजा कुछ भी हो और विराट कोहली की भूमिका हो, प्रायोजकों को खुश रखने के लिए? शायद यही सबसे बड़ा सवाल है। वे उसे छोड़ नहीं सकते या उसे छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि वे शायद भारी वित्तीय प्रायोजन खो देंगे।”
बीसीसीआई को करना होगा बड़ा फैसला

मोंटी पनेसर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा हैं, पूरी दुनिया में उनके करोड़ो फैंस हैं। पनेसर ने कहा कि बीसीसीआई (BCCI) बोर्ड को कोहली को लेकर अहम फैसला लेने की जरूरत पड़ेगी। पनेसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए कहा-
Tags: बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सौरव गांगुली,“यहां मुश्किल यह है कि वह दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले क्रिकेटर हैं। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। हम सभी सिर्फ विराट और उनकी तीव्रता से प्यार करते हैं। कभी-कभी, यह सीमा रेखा है लेकिन इंग्लैंड में उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है।”
“बीसीसीआई के दृष्टिकोण से, उन्हें बैठकर फैसला करना होगा वित्तीय दृष्टिकोण से, अन्य बोर्डों को विराट कोहली से बहुत कुछ हासिल हुआ। लेकिन क्या विराट वास्तव में अभी भारत के लिए अच्छा है? लेकिन क्या इसका मतलब उनकी कीमत पर टी20 विश्व कप या 50 ओवर का विश्व कप नहीं जीतना होगा? इस समय यह सबसे बड़ा सवाल है।”
