IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद अब इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना, भारत के इंग्लैंड दौरे पर फिर मंडराने लगा हैं कोरोना का साया

By Twinkle Chaturvedi On June 26th, 2022
IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद अब इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना, भारत के इंग्लैंड दौरे पर फिर मंडराने लगा हैं कोरोना का साया

बेन फॉक्सः  भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) पिछले साल कोरोना के कारण स्थगित 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेलने वाले हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। लेकिन पिछले बार की तरह एक बार फिर कोरोना का साया भारत और इंग्लैंड के आगामी सीरीज के बीच मंडराने लगा हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद वो आईसोलेशन मे हैं। अब खबर आ रही हैं कि इंग्लैंड के बेन फॉक्स (BEN FOX) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद वो लीड्स में खेले जाने वाले टेस्ट मैच का हिस्सा फॉक्स नहीं बन सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन फॉक्स को हुआ कोरोना

इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम अभी न्यूजीलैंड (NEWZEALND) की टीम के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अभी लीड्स में खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन फॉक्स (BEN FOX) भी इस टेस्ट मैच का हिस्सा थे। लेकिन आज चौथे दिन शुरू होने से पहले बेन फॉक्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दरअसल टेस्ट मैच के तीसरे दिन से ही बेन पीठ की दर्द से परेशान थे, उनकी जगह जॉनी बेयस्टो (JONHY BAIRSTOW) कीपिंग करते हुए नजर आ रहे थे। जब कल बेन का कोविड टेस्ट कराया गया तो फिर वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में बेन की जगह सैम बिलिंग्स (SAM BILLINGS) विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

बेन फॉक्स भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच का भी हिस्सा था। लेकिन अब जब वो कोरोना सो पीडित पाए गए हैं तो वो शायद ही भारत के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा होंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड की आगामी सीरीजों में फिर छाने लगे हैं कोरोना के बादल

INDIA vs ENGLAND LIVE: India on the cusp of breaking 90-year record, CHECK OUT

भारतीय टीम 1 जुलाई से अपना इंग्लैंड का दौरा शुरू करने वाली हैं, जिसमें 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच टीम खेलने वाली हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले कोरोना का संकट फिर से आते दिख रहा हैं। भारत जब पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तब कोरोना के कारण सीरीज को स्थगित करना पड़ा था।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भारत के खिलाड़ी विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड पहुंचने से पहले कोरोना हो गया था। इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन फॉक्स भी कोरोना से संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना के मामलों में कमी आई हैं।

लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के लेकर स्थिति अभी कंट्रोल में नहीं हैं। अगर लगातार कोरोना के मामले सामने आते रहे तो एक बार फिर कोरोना क्रिकेट में अपना असर दिखाते दिखेगी। हम उम्मीद करेंगे कि खिलाड़ी जल्द से जल्द स्वस्थ हो और वापस से मैदान पर लौटें।

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, बेन फॉक्स, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,