IPL 2022: ड्वेन ब्रावो ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में रच दिया इतिहास, इस दिग्गज की कर ली बराबरी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आगाज़ मैच में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने कमाल कर दिया है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स कल के हुए मैच में चारों खाने चित्त हो गया.
इतने आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स मैच हार जाएगी ऐसी कल्पना किसी भी क्रिकेट प्रेमी ने नहीं की थी. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने कमाल की पारी खेलते हुए आईपीएल में तीन साल बाद फिफ्टी जड़ी तो वहीं ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया.
ड्वेन ब्रावो ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी
इस मैच से पहले तक ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) के खाते में 167 विकेट थे और लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ब्रावो को महज़ 4 विकेट आवश्यकता थी. वो लसिथ का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी कामयाब नहीं हो पाए हैं लेकिन सबसे ज्यादा आईपीएल (IPL) विकेट लेने वाले मलिंगा के ठीक बराबर आ खड़े हुए हैं.
अब इन दोनों दिग्गजो के 170 विकेट हैं. अगले मैच में ब्रावो मलिगा का रिकॉर्ड तोड़कर इस रेस में आगे बढ़ सकते है. अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के सामने लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT)की टीम होगी. ये मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा.
टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं ड्वेन ब्रावो
आईपीएल में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) को अब मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरुरत है , जैसे ही वो 1 विकेट और लेते हैं वैसे ही आईपीएल (IPL) में विकटों की सूची में शीर्ष स्थान पर होंगे.
अगर हम ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो ब्रावो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 522 टी20 मैचों में 571 विकेट लिए हैं. इस सूची में 451 विकेट के साथ दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (IMRAN TAHIR) दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान (RASHID KHAN) 435 विकटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं.
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा,