रणजी क्रिकेट के ये 4 ऐसे रिकॉर्ड जिनको तोड़ना इंटरनेशनल प्लेयर के बस की बात नही

By Aditya tiwari On June 19th, 2022
गुरविंदर सिंह

भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ देखते है और शायद यही वजह है की भारत का हर युवा क्रिकेट में अपना करिएर बनाने का सपना देखता है. हर युवा एक दिन अपनी टीम इंडिया से खेलते हुए खुद को देखना चाहता है. बता दें की नेशनल टीम में खेलने से पहले सभी खिलाड़ी अपना घरेलू क्रिकेट खेलते है. घरेलू क्रिकेट में रणजी टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा योगदान देता है.

क्योंकि रणजी टूर्नामेंट की परफॉरमेंस के आधार पर ही नेशनल टीम में जगह मिलती है और अब तो आईपीएल में भी कई खिलाड़ियों का रणजी प्रदर्शन को देखते हुए ही टीम में शामिल किया जाता है. आज हम अपने इस लेख में आपको ऐसे ही रणजी के कुछ खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना शायद इंटरनेशनल प्लेयर की बस की बात नही है.

1. रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

ऐसे बहुत से खिलाड़ी होते है जो घरेलू क्रिकेट में अपने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनको कभी भी नेशनल टीम में जगह नही मिल पाती है इन्ही खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी है राजिंदर गोयल जिनको कभी भी नेशनल टीम से खेलना का मौका नही मिला. बता दें की राजिंदर गोयल रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एक मात्र गेंदबाज़ है.

राजिंदर को उनके बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के लिए आज भी जाना जाता है. वही अगर उनके करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने साल 1958 से लेकर 1985 तक रणजी क्रिकेट में कई मैच खेले. जिसमें उनके नाम 637 विकेट दर्ज है.इतने ज्यादा विकेट लेना  मौजूदा समय के गेंदबाजो के लिए बहुत मुश्किल है.

2. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज़  वीवीएस लक्ष्मण को कई बार भारत के लिए शानदार पारिया खेलते हुए तो शायद सभी ने देखा होगा लेकिन इसके साथ साथ उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी कई बड़ी बड़ी पारिया खेली है. बता दें की साल 1999 में लक्ष्मण ने रणजी क्रिकेट के एक सीजन में 108 के अच्छे एवरेज से 1415 रन बनाये थे इस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 8 शतक भी लगाये थे. उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नही पाया है और आने वाले दिनों में यह रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज़ द्वारा  टूटे इसकी भी कम ही उम्मीद है.

3. एक सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट

वैसे तो मौजूदा समय में  क्रिकेट जगत  के पास  बहुत से टॉप क्लास के गेंदबाज़ मौजूद है जो अपनी टीम के लिए बहतर करते हुए दिखते है लेकिन वही अगर बात करे एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ की तो आपको भारत के  रणजी क्रिकेट की और रुख करना होगा जी हाँ ये कारनामा आशुतोष अमन ने घरेलू क्रिकेट में किया हुआ है.

बता दे की नेशनल टीम से कभी ना खेलने वाले  आशुतोष अमन ने साल 2018 से 2019 रणजी क्रिकेट के एक सीजन में सबसे  ज्यादा विकेट चटकाए थे. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 67 विकेट लिए थे उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करना शायद ही किसी गेंदबाज़ के बस की बात हो.

4. सबसे कम स्कोर पर टीम आल आउट

अपने अभी तक के लेख में हमने बात की उन खिलाडियों के रिकॉर्ड की जिससे तोडना मुश्किल होगा इंटरनेशनल खिलाडियों के लिए. लेकिन अगर बात करे सबसे कम स्कोर पर टीम आल आउट होने के रिकॉर्ड की तो सभी टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने से बचेंगी. बता दें की रणजी क्रिकेट में यह रिकॉर्ड भी देखने को मिला है जब साल 2010 में एक मैच में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 29 रन ही बना सकी. उस मैच में इंडिया टीम के  लिए खेल चुके दीपक चाहर ने 8 विकेट हासिल किये थे.

Tags: दिल्ली रणजी टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, रणजी टीम,
Exit mobile version