3 कारण क्यों दिनेश कार्तिक भारतीय टीम को जीता सकते हैं टी20 विश्व कप, दोहरा सकते हैं 2007 वाला कारनामा

By Shadab Ahmad On May 25th, 2022
Dinesh Karthik के साथ खेला हुआ यह खिलाड़ी इंग्लैंड और भारत के T20 मैच में बना अंपायर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) ने आगामी टी 20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को युवा खिलाड़ी दिए हैं। इसके साथ ही कुछ अपनी लय खो चुके पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसी में एक नाम भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) का है। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है।

बतौर फिनिशर उनका कद बढ़ गया है। वो आगामी टी 20 विश्वकप में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के फीनिशर के रूप में नजर आ सकते हैं। मौजूदा समय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं, इस कारण यह संभावना कुछ ज्यादा ही प्रबल हो गई है। आईए जानते हैं क्यूंं दिनेश कार्तिक हो सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा….

1- शानदार विकेटकीपर

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) वर्ष 2018 से भारतीय टीम से बाहर हैं। यह मौजूदा समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार फार्म में बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसके चलते इनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। टीम ने इनको बतौर फिनिशर खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा।

यह अब तक के मैचों में बतौर फिनिशर सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। साथ ही, इस बात में कोई शक नहीं है कि दिनेश कार्तिक के बेहतरीन विकेटकीपर हैं। यह अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फार्मेट के 120 मैचों में 113 खिलाड़ियों का अपना शिकार बना चुके हैं।

2- फिनिशर रूप में सफल

आईपीएल 2022  (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने उनका इस्तेमाल बतौर फिनिशर किया है। यह इसमें काफी हद तक सफल साबित हुए हैं। दिनेश कर्तिक ने इस सीजन में 191 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैचों में जीत दिलाई है।

बता दें कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के बाद भारतीय टीम को कोई सही फिनिशर नहीं मिल सका है, जो अनुभव के साथ टीम को जिताने में प्रमुख भूमिका अदा कर सके। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) इसमें सक्षम हैं। अगर वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे तो उम्मीद है कि वो बतौर फिनिशर अपनी भूमिका का निवर्हन करेंगे।

3-स्पिनरों को विकेट से पीछे से देते हैं मदद

मैच में विकेटकीपर का रोल विशेष होता है। खासतौर से तब जब मैदान में स्पिन गेंदबाजी हो रही हो तो विकेटकीपर फुटवर्क से पहले ही जान लेता है कि अब बल्लेबाज का मूड क्या है। इसमें विकेटकीपर गेंदबाज की मदद करने में अहम भूमिका अदा करता है। यह गुण भी दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) में खूब है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस कार्य में पारंगत थे और वो भी गेंदबाजों को विकेट के पीछे से गेंदबाजी करने की इशारे से सलाह दिया करते थे, जिसका खमियाजा विपक्षी टीम को उठाना पड़ता था।

Tags: दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version