सेमीफाइनल में पंहुचने के बाद रोहित शर्मा और इस खिलाड़ी ने बढ़ा दी फैंस की चिंता, लगातार हो रहा है फेल

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
दिनेश कार्तिक

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) में अब तक टीम इंडिया (Team India) की ओर से मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया है। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इंडिया पाकिस्तान मैच में अपनी शानदार बल्लेबाज से रन मशीन विराट कोहली (Virat kohli) ने सबका दिल जीत लिया है लेकिन टीम इंडिया में एक और खिलाड़ी है, जिससे अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उनके परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

हम बात कर रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की। दिनेश कार्तिक को सोशल मीडिया पर उनकी खराब बल्लेबाजी के कारण ट्रोल किया जा रहा है।

यहां देखें ट्वीट

ट्वीट में फैंस ने जमकर दिनेश कार्तिक को ट्रोल किया है। ट्वीट में लिखा है कि दिनेश कार्तिक की खराब बल्लेबाजी, कैच छोड़ने के कारण टीम इंडिया मैच हार रही है। यहां तक की फैंस ने दिनेश कार्तिक को मैच से सन्यास लेने तक की सलाह दे दी।

कैसा रहा था बांग्ला देश के खिलाफ मैच

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में कार्तिक का कुछ खास योगदान नहीं रहा। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला था, इसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने भारत के तरफ से सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली गई, ख़राब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने भी इस मैच में अपने फार्म को पा लिया और केएल राहुल ने 32 गेंदो में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं दिनेश कार्तिक अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके वजह से उनको नेशनल क्रिकेट टीम में मौका मिला था, लेकिन उनके बल्ले से अभी तक कोई भी मैच विनिंग पारी नहीं निकली है। इसलिए फैंस का गुस्सा होना भी वाजिब है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, दिनेश कार्तिक, बांग्लादेश और भारत, विराट कोहली,