भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी के दिमाग को पढ़ने की इच्छा रखते हैं दिनेश कार्तिक, खुद किया बड़ा खुलासा

By Twinkle Chaturvedi On June 12th, 2022
भारत के इस सफल कप्तान के दिमाग को पढ़ने की इच्छा रखते हैं दिनेश कार्तिक, खुद किया बड़ा खुलासा

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) इस वक्त 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। आज 12 जून को सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जाएगा। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK)  लगभग तीन साल बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में उन्हें मौका मिला था।

दूसरे टी-20 में भी भारत के लिए फिनिशर की बड़ी भूमिका निभाते दिख सकते हैं। दिनेश कार्तिक से हाल ही में एक सवाल पूछा गया कि- वह किसका दिमाग पढ़ना चाहते हैं। इस पर खुलासा करते हुए उन्होने भारत के इस सफल कप्तान का नाम लिया हैं-

धोनी का दिमाग पढ़ना चाहते हैं दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik Back-Up for MS Dhoni in Indian Cricket Squad for ICC World Cup | NewsClick

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान हैं इस बात पर कभी कोई संदेह ही नहीं कर सकता हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में हर बड़े टूर्नामेंट भारत को जीताए हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) की बड़े लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई हैं। उनकी इस वापसी का सारा श्रेय आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उनके शानदार प्रदर्शन को जाता हैं।

दिनेश से हाल ही में एक गेम खेला गया जिसमें उनसे काफी सारे सवाल पूछे गए। जिसका विडियो बीसीसीआई ने जारी किया हैं। दिनेश कार्तिक से इसी गेम मे एक सवाल पूछा गया कि वो किसका दिमाग पढ़ने के लिए शक्ति चाहिए। इस पर दिनेश कार्तिक ने कहा- “अगर मुझमें किसी के दिमाग को पढ़ने की क्षमता होती तो मैं एमएस धोनी के दिमाग को जरूर पढ़ना पसंद करूंगा।”

यहां देखें वीडियो

धोनी के टीम में रहने से कार्तिक को बहुत कम मौके मिले हैं

MS Dhoni's jersey No.7 should be retired: Dinesh Karthik - Sportstar

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दमदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को भारतीय टीम में मौका मिला हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनके बल्लेबाजी करने के लिए उतना समय नहीं मिला। लेकिन उम्मीद यही रहेगी कि इस सीरीज में अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए दिनेश भारत के लिए फानिशर की भूमिका निभाए। दिनेश कार्तिक काफी लंबे समय से भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के टीम में रहने से उनके ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इसकी वजह दोनों ही खिलाड़ियों का विकेटकीपर बल्लेबाज होना था। धोनी के भारतीय टीम में रहते वक्त धोनी ही विकेटकीपिंग और फिनिशर की भूमिका के रूप में दिखते थे। कार्तिक ने भारत के लिए इस सीरीज से पहले साल 2019 के विश्व कप में खेलते दिखाई दिए थे।

Tags: आईपीएल 2022, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,