IND vs SA: विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On June 20th, 2022
IND vs SA: विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

दिनेश कार्तिक (DINEH KARTHIK) अब क्रिकेट की दुनिया में सबसे बेस्ट फिनिशर बनने के एक नए सफर में निकल चुके हैं। भारत (INDIA) अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी-20 सीरीज खेल रही हैं जिसमें बड़े समय बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में दिनेश कार्तिक वापसी करते हुए दिखे हैं। उनकी इस कमाल की वापसी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा कर रख दिया हैं। आज हम आपको दिनेश कार्तिक से जुड़ा एक अनचाहा और जबरदस्त रिकॉर्ड बताने वाले हैं।

दरअसल कार्तिक ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होने कुल 11 कप्तानों के अंडर अपना खेल दिखाया हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कार्तिक के इस रिकॉर्ड के बारे में-

दिनेश कार्तिक इन भारतीय कप्तानों के अंडर खेलते आए हैं नजर

हम अपनी जिंदगी में कभी ब्रेक नहीं लेना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी अनचाहे ब्रेक के बाद वापस आने के बाद आप अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा लम्हा देखने लगते हैं। और ऐसा ही कुछ दिनेश कार्तिक के साथ हुआ हैं। लगभग बहुत बड़े अंतराल के बाद दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में वापसी की और इस अंतराल ने उन्हें खुद के क्रिकेट करियर में बहुत अच्छे पलों से मिला दिया हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए पुनः खेलना शुरू किया।

 

कार्तिक अब एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होने कुल 11 भारतीय कप्तानों के अंडर अपना खेल दिखाया हैं। कार्तिक ने राहुल द्रविड (RAHUL DRAVID) , सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY), वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG), अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE), महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI), सुरेश रैना (SURESH RAINA), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कप्तानी में भारत के लिए खेलते नजर आए हैं।

हार्दिक पंड्या बनेंगे 11वें कप्तान जिनके अंडर खेलते नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक जल्द ही 26 जून से खेले जाने वाले आयरलैंड दौरे का हिस्सा हैं। इस दौरे में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को भारत की कप्तानी मिली हैं। यानि की हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मैदान में उतरते ही दिनेश कार्तिक कुल 11 कप्तानों के अंडर खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दिनेश कार्तिक का यह कारनामा किसी भी क्रिकेट फैन को पागलपन करने के लिए काफी हैं।

दिनेश कार्तिक ने महज 19 साल की उम्र में 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में बढ़ते विकास से कार्तिक को टीम में बहुत कम मौके मिले गए। कार्तिक ने 2007, 2011, 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैंं। 2019 के विश्व कप के बाद नए युवा खिलाड़ियों के उभरते चेहरों की वजह से कार्तिक की टीम में वापसी के सारे दरवाजे बंद से हो गए थे।

दुनिया को अभी और अपना क्रिकेट दिखाना बाकी हैं

जब कार्तिक ने कमेंट्री करनी शुरू की सबको लगा कि अब दिनेश सन्यास का ऐलान करने वाला हैं। लेकिन आईपीएल 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन ने सब बदल कर रख दिया। आईपीएल के बाद उन्हें भारतीय टीम में वापसी करने का मौका मिला। दिनेश एकलौते पुराने भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पहला टी-20 मैच खेला था और आज वर्तमान में जब सभी ने सन्यास ले लिया हैं। वह तब भी भारत के लिए खेलते दिखाई दे रहे हैं।

दिनेश ने अपने अंतराष्ट्रीय टी-20 करियर की पहली फिफ्टी साऊथ अफ्रीका उसी टीम के सामने लगाई जिस टीम के साथ भारत ने अपना पहला टी-20 मैच खेला था। जिसका हिस्सा खुद दिनेश कार्तिक भी थे, 37 उम्र के इस पड़ाव में आकर भी अभी भी बहुत कुछ क्रिकेट दिनेश के अंदर बाकी हैं जो वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं और हमें मालूम हैं वो ऐसा करने में जरूर कामयाब होंगे।

 

 

Tags: ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंडया,
Exit mobile version