IND vs SL: शर्मनाक हार के बाद इन खिलाड़ियो पर भड़के कप्तान दिमुथ करूनारत्ने, इनपर फोड़ा इस हार का सारा ठीकरा

मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जहाँ पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 574 रन बनाए है. वहीं इसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 तो वहीं दूसरी पारी में 178 रन बनाए. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम पारी और 222 रनों से हार गई. इस हार का ठीकरा कप्तान दिमुथ करूनारत्ने (DIMUTH KARUNARATNE) ने अपने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा है.
हार पर बुरी तरह से भड़क गए कप्तान दिमुथ करूनारत्ने
पहले गेंदबाजी में फेल होने के बाद बल्लेबाजी में भी श्रीलंका के खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. प्रथुम निंसका (PATHUM NISSANKA) ने तोड़ी चुनौती दी लेकिन इस युवा खिलाड़ी को किसी और का साथ नहीं मिल सका. शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कप्तान दिमुथ करूनारत्ने (DIMUTH KARUNARATNE) ने कहा कि-
” हमने कभी नहीं सोचा था कि यह तीन दिन तक खत्म हो जाएगा. अगर हमने बेहतर गेंदबाजी की होती तो हम उन्हें प्रतिबंधित कर सकते थे. हमने पहले दो सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जब गेंद पुरानी हो गई तो हम अमल नहीं कर सके और इन चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है. बल्लेबाजों को अपने हाथ ऊपर करने और लंबी पारी खेलने की जरूरत है. जब आप भारत के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो आपको शुरुआत का फायदा उठाना होता है, इस ट्रैक पर बल्लेबाजी करना आसान था, एक बार आपको बड़ा स्कोर बनाना होता है.”
दिमुथ करूनारत्ने ने इन फोड़ा हार का ठीकरा
अपने बल्लेबाजो को हार का जिम्मेदार श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूनारत्ने (DIMUTH KARUNARATNE) ने ठहराया है. बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए करूनारत्ने ने कहा कि-
Tags: दिमुथ करूनारत्ने, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रीलंका क्रिकेट टीम,” हमने खुद का समर्थन किया (अतिरिक्त सीमर खेलकर). हमने सोचा था कि विकेट खुलेगा और ऊपर-नीचे होने वाला है. हम बल्ले से बहुत रक्षात्मक या बहुत आक्रामक थे, स्ट्राइक रोटेट करके दोनों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है और इस तरह आप बड़ी पारी खेलते हैं. एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें अपना हाथ ऊपर करना होगा और बड़ा स्कोर बनाना होगा.”