Dilip Vengsarkar को इस खिलाड़ी में दिख गया नया ‘महेंद्र सिंह धोनी’, भारतीय टीम के लिए जीतेगा कई ट्रॉफी

दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने ऐसा माना है कि टीम इंडिया को नया महेंद्र सिंह धोनी मिलने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद से ही कई खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की लेकिन कोई भी लंबे समय तक इस रोल में नहीं टिका। वेंगसरकर का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव में उनका रोल निभाने की पूरी जिम्मेदारी दिखाई देती है लंबे समय के बाद भारतीय टीम में सूर्य कुमार को डेब्यू करने का अवसर मिला और तब से वह अपने आप को साबित कर रहे हैं
टी-20 और वनडे टीम में उन्होंने अपनी जगह बना ली आईपीएल में पुराने अनुभव को सूर्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर में काफी काम आया। इनमें खासतौर पर t20 सूर्यकुमार के अलग ही जलवा रहा ।
Dilip Vengsarkar ने की इस खिलाड़ी की तारीफ
टीम इंडिया के बल्लेबाजों आर्डर को लेकर खिलाड़ी काफी चर्चा में रहा है। दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने इस पर अपनी राय दी और कहा कि मैं इस बारे में बयान नहीं दे सकता कि कौन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा यह कोच कप्तान और उपकप्तान का काम है। फिलहाल मुझे ऐसा लगता है कि सूर्य कुमार यादव जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं वह खेल सकते हैं और भी बन सकता है।
उन्होंने बोला कि बल्लेबाजी करने के लिए लोग तय होते हैं इस फॉर्मेट में कोई भी कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है आपके पास जमने का समय नहीं होता। पहले ही गेम से आपको अटैक करना होता है फिलहाल दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ये मानते हैं कि टॉप 3 में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल ही दिखाई देने चाहिए।
उमरान मलिक और शुभमन गिल की डिमांड
वर्ल्ड कप की टीम में उमरान मलिक और शुभमन गिल के नाम को देखने की उम्मीद दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) की थी तो वही मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी से भी उनको काफी धक्का लगा है। उन्होंने कहा मैं शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल को t20 वर्ल्ड कप के लिए चुनता। इससे उन्हें t20 में बने रहने का अवसर देते।
सभी का आईपीएल का सीजन बहुत अच्छा रहा आईपीएल के 16 गेम्स में शुभमन गिल ने 483 रन बनाए वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 वें बल्लेबाज थे। अभी तक उन्होंने टी20 में डेब्यू नहीं किया, लेकिन वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और वह मैन ऑफ द मैच रहे।
इसे भी पढ़ें-Aakash Chopra ने इन 5 खिलाड़ियों को बताया दुनिया का बेस्ट ‘पुल-शॉट’ खेलने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में मात्र एक भारतीय
Tags: दिलीप वेंगसरकर, महेंद्र सिंह धोनी, सूर्य कुमार यादव,