महेंद्र सिंह धोनी का ये दोस्त अब पेट पालने के लिए बन गया बस ड्राइवर, वीरेंद्र सहवाग के साथ कर चुका है बेईमान

By Akash Ranjan On June 16th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी का ये दोस्त अब पेट पालने के लिए बन गया बस ड्राइवर, वीरेंद्र सहवाग के साथ कर चुका है बेईमान

आईसीसी (ICC) वनडे विश्व कप 2011 फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। श्रीलंका की टीम फाइनल मैच हार गई थी। श्रीलंका (Sri Lanka Crisis) इस समय सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पेट पालने के लिए कई श्रीलंकाई खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर्स अब क्रिकेट (Cricket) छोड़कर दूसरे कामों में लग गए हैं। जिसमें से एक बस ड्राइवर भी बन गए हैं। ये खिलाड़ी 2011 विश्व कप (2011 Cricket World Cup) में श्रीलंका टीम का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के अंडर मैच खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए विकेट निकाल चुके हैं।

श्रीलंका का ये खिलाड़ी पेट पालने के लिए चला रहा बस

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka national cricket team) के लिए खेल चुके सूरज रणदीव (Suraj Randiv) अब क्रिकेटर से बस ड्राइवर का काम कर रहे हैं। श्रीलंका टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी सूरज रणदीव ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जहां पर वो ड्राइवरी करने के साथ साथ एक लोकल क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलते हैं।

सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए 12 टेस्ट में 46 विकेट, 31 वनडे में 36 विकेट और 7 T20 मुकाबलों में 7 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्हींने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 8 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

सहवाग के शतक को रोकने के लिए जानबूझकर की नो बॉल

भारतीय क्रिकेट के फैंस सूरज रणदीव (Suraj Randiv) को उस नो बॉल की वजह से जानते हैं, जिसने 99 रन पर बैटिंग कर रहे वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को शतक से महरूम कर दिया था। सूरज रणदीव उस समय चर्चा में आए थे जब उन्हें जानबूझकर नो बॉल फेकते पकड़ा गया था। दरअसल, सूरज रणदीव ने वीरेंद्र सहवाग का शतक पूरा न होने देने के लिए तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) के कहने पर नो बॉल फेंकी थी।

भारत को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और सहवाग 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। अगर सहवाग वो एक रन बना लेते तो उनका शतक पूरा हो जाता। ऐसे में दिलशान ने साजिश रचते हुए रणदीव को जानबूझकर नो बॉल फेंकने की सलाह दी और उन्होंने वही किया। हालांकि सहवाग ने नो बाल पर भी छक्का जड़ दिया था, लेकिन नो बॉल होने के कारण अंपायरों ने भारत को विजयी घोषित कर दिया और उनका छक्का रनों में नहीं जोड़ा गया। सहवाग 99 रन पर नॉटआउट रहे।

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सूरज रणदीव को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया था, जबकि तिलकरत्ने दिलशान पर जुर्माना लगाया गया था।

Tags: महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, श्रीलंकाई खिलाड़ी, सूरज रणदीव,
Exit mobile version