AUS vs NZ: “वह बहुत विस्फोटक व निडर हैं”- डेवॉन कॉन्वे ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद अपनी छोड़ इस खिलाड़ी के तारीफों के बाधें पुल

डेवॉन कॉन्वेः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 22 अक्टूबर का पहला मुकाबला मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच एससीजी (SCG) (सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) के शानदार बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में 200 रनों पर पारी घोषित की थी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह पिट गई वह 111 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी और उन्हें अपने ही मैदान में 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। डेवॉन कॉन्वे जिनकी आज पारी कीवियों के जीत का कारण बनी हैं उन्हें आज मैन ऑफ दे मैच चुना गया हैं। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कॉन्वे का क्या कहना हैं, आइए जानते हैं-
डेवॉन कॉन्वे ने फिन एलन के तारीफों के बांधे पुल
न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही आज टॉस हारा हो लेकिन मैच के हर एक पल पर मेजबान आस्ट्रेलिया के ऊपर टीम हावी होती हुई नजर आयी हैं। न्यूजीलैंड को आज ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन और डेवॉन कान्वे (DEVON CONWAY) ने शानदार शुरूआत दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई जिसमें से 42 रन फिन एलन (FINN ALLEN) ने बनाए थे।
उसके बाद डेवॉन कॉन्वे ने चार्ज संभालते हुए अंत तक 58 गेंदो में 92 रनों का नाबाद पारी खेली। कॉन्वे की पारी आज न्यूजीलैंड के जीत का कारण बनी हैं जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ दे मैच बनने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में डेवॉन कॉन्वे ने कहा-
“आज रात लड़कों द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया। श्रेय फिन को जाता है, उन्होंने कैसे शुरुआत की और हमारे लिए गति प्राप्त की, सभी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह (फिन की पारी) काफी खास थी, मैंने उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बार-बार ऐसा करते देखा है, लेकिन वह बहुत विस्फोटक और निडर है। फिन जिस तरह से अपना खेल खेलता है वह मेरे खेल का पूरक है और मैं बस उसके आसपास बल्लेबाजी कर सकता हूं।”
हम इस मोमेंटम को आगे लेकर जाएंगे- कॉन्वे
आज न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की उसके बाद शानदार गेंदबाजी के चलते आस्ट्रेलिया को 111 रनों पर ऑलआऊट कर दिया। न्यूजीलैंड की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत भी बन गई हैं। डेवॉन कान्वे जिन्होने पिचों की सतह का आज पूरा फायदा उठाया। उन्होने आगे बात करते हुए कहा-
Tags: आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022, डेवॉन कॉन्वे,“सतह पर बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छा था और मुझे लगा कि गेंद को टाइम करने से आपको अधिक सफलता मिलेगी। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, खासकर यहां एससीजी में, किसी भी अवसर पर ऑस्ट्रेलिया को हराना बड़ा है, हम इस गति को अगले गेम में ले जाएंगे।”